ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
नेहा कक्कड़ को मिला शादी का शगुन, जानिए क्या सच में हो रही है उनकी आदित्य नारायण से शादी

नेहा कक्कड़ को मिला शादी का शगुन, जानिए क्या सच में हो रही है उनकी आदित्य नारायण से शादी

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आजकल लेजेंड्री सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण के साथ अपनी शादी की खबरों लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फैंस दोनों की शादी की खबरों को जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। क्योंकि उन्हें नेहा और आदित्य की जोड़ी साथ में बहुत अच्छी लगती है। लेकिन सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानना चाहता है कि नेहा और आदित्य क्या सच में शादी कर रहे हैं या फिर ये कोई मजाक है। क्योंकि ‘इंडियन आइडल’ के शो में नेहा जज हैं और आदित्य शो के होस्ट हैं, जिसके चलते आपस में इनकी मस्ती-मजाक चलती रहती है। लेकिन अब जो शो के सेट पर हो रहा है वो शादी की गंभीरता की ओर इशारा कर रहा है।
हाल ही में सिंगर कुमार सानू ने आदित्य नारायण के बड़े भाई होने के तौर पर नेहा कक्कड़ को शगुन में लाल चुनरी भेंट की। दरअसल, कुमार शानू शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आए और नेहा के जेठ बनकर उन्हें लाल चुनरी शगुन में दी। नेहा ने इसे शादी का शगुन मानकर स्वीकार भी कर लिया। चुनरी देने के बाद कुमार सानू ने फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का गाना ‘ओढ़ ली चुनरिया’ भी गाया। वैसे आपको बता दें कि शगुन में चुनरी देना हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की एक रस्म का हिस्सा होता है।

कुछ दिनों पहले ही आदित्य और नेहा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट करके इस मजाक को सच्चाई की मुहर लगा दी थी। जी हां, नेहा ने अपने हाथ से आधा दिल बना कर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है ’14 फरवरी’। जोकि उन्होंने शो के सेट पर अपनी शादी की तारीख के तौर पर बताई है।

वहीं दूसरी तरफ आदित्य नारायण ने भी अपने सोशल अकाउंट पर हाथ से आधा दिल बनाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आदित्य ने लिखा, ‘मेरे दिल का एक हिस्सा’। वैसे आदित्य और नेहा की इन पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है कि सच्चाई तो कुछ और ही है।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-start-new-life-after-breakup-in-hindi

वैसे खबरों की मानें तो आदित्य और नेहा का ये रिलेशनशिप शो की टीआरपी बढ़ाने का एक हथकंडा बन चुका है। आदित्य शो पर कई बार नेहा से अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। कभी वो नेहा के लिए रोमांटिक गाना गाते हैं तो कभी उनके साथ रोमांटिक गाने पर डांस करते हैं। यही नहीं दोनों के परिवारवाले भी इस रिश्ते को मंजूरी दे चुके हैं। सेट पर तो दोनों ने सगाई तक कर ली है और 14 फरवरी शादी की डेट भी बता दी है। ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि दोनों की शादी वाली खबर एक मजाक है या फिर सच्चाई।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/kashmira-shah-bigg-boss-13-latest-news-in-hindi-874095

आपके लिए खुशखबरी! POPxo आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स, होम डेकोर और राशि अनुसार प्रोडक्ट्स और साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी… और वह भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) 

29 Jan 2020
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT