ADVERTISEMENT
home / फैशन
बॉलीवुड फेस मास्क, LV Face Mask

बॉलीवुड Celebs के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है ये फेस मास्क, कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में एक बार फिर से कोहराम मचा दिया है। मुंबई में भी कोरोना रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड में भी कोरोना का कहर देखने को मिला है। सेलेब्स लगातार इस महामारी के शिकार हो रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, परेश रावल, विक्की कौशल, गोविंदा, भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार सहित कई सितारों को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। 
ऐसे में सभी सेलिब्रिटी अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कोविड के नियमों का ठीक से पालन करें। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर इस कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए फेस मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में जहां सभी को मास्क पहनना जरूरी है वहीं इस बीच मास्क के कई रेंज भी बजर में मौजूद हैं। हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी कोरोना के बारे में फैंस से एक अपील की है। लेकिन इस दौरान उनकी बातों से ज्यादा उनका मास्क चर्चा में आ गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन-सा अलग मास्क है ये जो सुर्खियों में छाया हुआ है। तो हम आपको बता दें कि ये मास्क कोई आम मास्क नहीं है बल्कि ये बेहद कीमती है क्योंकि इसकी कीमत हजारों रुपये में है।
https://hindi.popxo.com/article/b-town-celebs–covid-19-positive-in-hindi

दरअसल ये मास्क लुईस वेटॉन (Louis Vuitton mask) का है और यह कंपनी महंगी कीमत की चीजों के लिए जानी जाती है। ये कंपनी दावा करती है कि इस मास्क को कोई भी बिना किसी असुविधा के पूरे दिन आराम से पहन कर रख सकता है। इसमें ऐसे की लेयर्स हैं जो फंगस, पसीने और बैक्टीरिया के संक्रमण से रक्षा करते हैं।

काले रंग के इस मास्क पर सफेद कलर का LV सिंबल भी लगा हुआ है। ये मास्क एक सिल्क पाउच के साथ मिलता है। इस ब्रांड की वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि इस मास्क की कीमत $355 डॉलर है जोकि इंडियन करेंसी के हिसाब से 25, 994 रुपये का है। 

ADVERTISEMENT

वैसे ये मास्क इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। हाल ही में अभी दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह भी LV का मास्क पहने स्पॉट हुए थे।

यही नहीं आलिया भट्ट और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी  LV का मास्क पहने नजर आये। हालांकि दोनों हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।

ADVERTISEMENT

वहीं करण जौहर और अनन्या पांडे भी यही सेम मास्क पहने एक दीपिका पादुकोण के बर्थडे पार्टी बैश में स्पॉट हुए थे। धीरे-धीरे करके LV मास्क का क्रेज बॉलीवुड में नजर आ रहा है।

https://hindi.popxo.com/article/buy-best-designer-face-mask-online-in-hindi

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

07 Apr 2021
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT