गणेश चतुर्थी शुरू होने के साथ शुरू हो चुका है गणपति बप्पा का आगमन। हर साल देशभर में गणेश चतुर्थी के त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्या आम क्या खास, इस त्यौहार के आते ही सभी बप्पा की भक्ति में लीन हो जाते हैं। मगर इसके बाद भी सबकी निगाह टिकी होती है बॉलीवुड और टीवी सितारों के घर पधारे गणपति बप्पा पर। हर साल सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर सहित कई सेलिब्रिटीज़ गाजे- बाजे के साथ गणपति जी को अपनी घर लेकर आते हैं। इस बार भी इन सेलिब्रिटीज़ के घर का नजारा कुछ ऐसा ही था। चलिए आपको भी कराते हैं सेलिब्रिटीज़ के घर पधारे बप्पा के दर्शन।
सबसे पहले कीजिए टीवी क्वीन एकता कपूर के घर पर विराजमान गणपति के दर्शन। यहां एक्टर जितेंद्र और तुषार कपूर पारंपरिक भारतीय वेशभूषा धोती और दोशाला में बप्पा का आगमन करते नजर आए।
View this post on Instagram
वहीं शिल्पा शेट्टी के घर पर भी गणपति बप्पा का आगमन भी नाच- गाने के साथ हुआ।
View this post on Instagram
हर साल सलमान खान के घर जब भी गणपति जी पधारते हैं तो सबके आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस बार सलमान खान की दोनों बहनें अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा ने भी अपने- अपने घर गणपति जी का स्वागत किया।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी गणेश जी का सुन्दर सा रूप अपने घर लेकर आए। देखिए सोनू सूद के घर आए गणपति जी का वीडियो...
View this post on Instagram
टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने भी अपने घर गणपति जी का स्वागत किया। इस दौरान हरे कुर्ते और सफेद पैजामे में शरद मल्होत्रा भी काफी जंच रहे थे।
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित ने भी परिवार के साथ गणपति जी का स्वागत किया।
View this post on Instagram
अब करिए रवीना टंडन के घर विराजमान हुए गणपति बप्पा के दर्शन।
View this post on Instagram
टीवी एक्टर करन टैकर ने भी अपने घर गणपति जी की स्थापना की। देखिए अपनी कार में कितनी शान से करन बप्पा को अपने घर लेकर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
फेमस एंकर और एक्टर मनीष पॉल ने भी अपनी पत्नी के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। बप्पा के लिए मनीष पॉल ने अपने घर पर काफी खूबसूरत दरबार सजाया है।
View this post on Instagram
हाल ही में फिल्म "स्त्री" की सफलता का जश्न मना चुकीं श्रद्धा कपूर ने भी अपने घर बप्पा को विराजमान किया।
View this post on Instagram
सीरियल "ये है मोहब्बतें" की बड़ी रूही यानि अदिति भाटिया ने भी गणपति बप्पा की पूजा की।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस प्रीति ज़िटा ने भी अपने घर पर सफेद गुलाब के फूलों से गणेश जी के लिए बेहद खूबसूरत दरबार सजाया।
View this post on Instagram
कंगना रनौत ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया।
View this post on Instagram
कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे इस बार गणपति पूजन को काफी मिस कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाली ने मुंबई स्थित अपने घर पर स्थापित गणेश जी की फोटो शेयर की, जिसमें उनके बेटे और पति गणपति जी की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
एक्टर ऋतिक रौशन ने भी अपने घर विराजे गणपति जी के पूजन का वीडियो शेयर किया।
View this post on Instagram
बप्पा के त्यौहार के मौके पर लगे हाथ अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म "सुई धागा" का प्रमोशन भी कर लिया। इसके लिए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन धागे से बने हुए इको फ्रेंडली गणपति जी के साथ इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया। वीडियो में देखिए किस तरह बप्पा की इस मूरत को फिल्म "सुई धागा" की टीम ने बनाया।
View this post on Instagram
मथुरा में फिल्म "लुक्का छुप्पी" की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने भी फिल्म के सेट पर गणपति जी की पूजा की।
View this post on Instagram
इमेज सोर्सः Instagram
ये भी पढ़ें
गणेश चतुर्थी: कभी नहीं करने चाहिए गणपति की पीठ के दर्शन, जानिए ऐसी ही 10 गुप्त बातें
ये क्या! उर्वशी रौतेला कर रही हैं अनुष्का शर्मा की नकल, काॅपी किया "सुई धागा" का लुक