ADVERTISEMENT
home / फैशन
भूमि पेडनेकर की कॉपी लगती हैं उनकी बहन, स्टाइल में हैं उनसे आगे

भूमि पेडनेकर की कॉपी लगती हैं उनकी बहन, स्टाइल में हैं उनसे आगे

‘दम लगा के हईशा’, ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्मों व वेबसीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में नज़र आईं भूमि पेडनेकर अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि भूमि की एक बहन भी हैं, जो बिलकुल उनकी डुप्लीकेट लगती हैं।

दोनों में अंतर कर पाना मुश्किल

एक ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी अदाकारी का लोहा मनवा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत रही हैं।

Samiksha Pednekar's looks

भूमि और उनकी जुड़वां बहन समीक्षा को एक साथ देखेंगे तो बमुश्किल ही दोनों में अंतर कर पाएंगे। दोनों काफी हद तक एक जैसी लगती हैं और अक्सर एक- दूसरे की फोटोज शेयर करती रहती हैं। समीक्षा पेडनेकर भले ही बॉलीवुड में नहीं हैं पर उनका ड्रेसिंग सेंस किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम भी नहीं है।

ADVERTISEMENT

pjimage

बॉलीवुड में फिलहाल नो एंट्री

अपनी बहन भूमि की तरह फिलहाल समीक्षा का बॉलीवुड में एंट्री करने का कोई इरादा नज़र नहीं आ रहा है। दरअसल वे लॉ की पढ़ाई में व्यस्त हैं और आगे उसी में करियर बनाना चाहती हैं। भूमि और समीक्षा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ शेयर करती हैं, जिनमें दोनों को साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है। देखिए पेडनेकर सिस्टर्स की कुछ ऐसी स्टाइलिश फोटोज़, जिनमें आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि दोनों में से कौन भूमि है और कौन समीक्षा।

Bhumi Pednekar and Samiksha Pednekar

Bhumi and sister

जब मीडिया को नज़र आईं समीक्षा

भूमि पेडनेकर अपनी फिल्मों और को स्टार्स के बारे में तो खूब बातें करती हैं पर उनकी जुड़वां बहन समीक्षा के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते थे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी ग्रैंड इटली वेडिंग के बाद मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें भूमि के साथ ही उनकी बहन ने भी शिरकत की थी। यह पहला मौका था, जब इन दोनों बहनों को एक साथ किसी सेलिब्रिटी फंक्शन में स्पॉट किया गया था। ट्रैडिशनल आउटफिट्स में दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ADVERTISEMENT

Bhumi Pednekar and Samiksha Pednekar in party

अगर समीक्षा पेडनेकर कभी बॉलीवुड में डेब्यू करने का प्लान बनाती हैं तो उन्हें भूमि के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखना काफी दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें :

‘एम एस धोनी’ समेत इन फिल्मों में नज़र आएंगे सुशांत सिंह राजपूत

ADVERTISEMENT

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिर हुईं ट्रोलिंग का शिकार

‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे का हॉट अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

05 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT