ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
भाग्यश्री ने शादी के 30 साल बाद किया एक शॉकिंग खुलासा, सुनाई पति से अलग होने की दास्तां

भाग्यश्री ने शादी के 30 साल बाद किया एक शॉकिंग खुलासा, सुनाई पति से अलग होने की दास्तां

बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म से ही लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। आज भी लोगों को उनकी वो प्यारी और भोली मुस्कान अच्छी तरह याद है। लेकिन भाग्यश्री ने कई सालों तक बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखीं। 
हाल ही में भाग्यश्री एक वीडियो के कारण फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं। क्योंकि इस वीडियो में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी की दर्द बयां किया है। शादी के 30 साल बाद भाग्यश्री ने सार्वजनिक तौर पर अपने पति हिमालय दासानी के साथ खराब रिश्तों लेकर कई शॉकिंग खुलासे किये हैं। 

साल 2010 में आई फिल्म रेड अलर्ट के 10 साल बाद भाग्यश्री एक बार से कमबैक करने जा रही हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो “मुकम्मल न हुई चाहत” लॉन्च किया गया। इसी दौरान उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में कुछ ऐसी सच्चाई लोगों को बताईं जिससे अब तक सब अंजान थे। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो अपने पति से डेढ़ साल तक अलग रही थीं।

भाग्यश्री ने कहा,’हां, हिमालय जी मेरा पहला प्यार थे और मैंने उनसे शादी कर ली लेकिन एक समय था जब हम अलग हो गए थे और तब मुझे लगा क्या होगा अगर मैंने उनके बजाय किसी और से शादी कर ली होती? यह अहसास मुझे उस दौर में हुआ जब हम एक-डेढ़ साल एक साथ नहीं थे। वो एहसास अब भी याद आता है तो डर लगता है।’

https://hindi.popxo.com/article/jasleen-matharu-chooses-mayur-over-paras-mujhse-shaadi-karoge-show-in-hindi-878606

बता दें कि फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू करने के बाद भाग्यश्री रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं। जहां एक तरफ करियर के पीक पर आम तौर पर एक्ट्रेसेस शादी से पीछे हटती हैं, वहीं भाग्यश्री ने डेब्यू के अगले साल ही यानी 1990 में ही जाने-माने फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। ये शादी उन्होंने अपने घरवालों के मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। 

ADVERTISEMENT

शादी के बाद भाग्यश्री का करियर लगभग डगमगा सा गया था। क्योंकि उनके पति ने ये शर्त रखी थी कि वो फिल्में सिर्फ अपने पति के साथ ही करेंगी। ऐसे में उनके बाद ऑप्शन न के बराबर रह गये थे। भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है लेकिन उन्हें वह स्टारडम फिर कभी नहीं मिल पाया जो उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ से हासिल किया था। वैसे भाग्यश्री और उनके पति की जोड़ी को हमेशा इंड्रस्टी के बेस्ट और आइडियल कपल के तौर पर देखा गया। लेकिन सच क्या था वो शादी के 30 बाद सामने आया। वैसे आपको बता दें कि भाग्यश्री  का बेटा अभिमन्यू बॉलीवुड में फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता है’ से एंट्री कर चुका है।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebs-and-their-zodiac-signs-in-hindi

आपके लिए खुशखबरी! POPxo आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स, होम डेकोर और राशि अनुसार प्रोडक्ट्स और साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी… और वह भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) 

28 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT