ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन, खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन, खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रहें। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार को एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

@SrBachchan

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार महसूस हो रहा था। इसी के चलते उन्हें अस्पताल लाया गाया। यहां उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने ये बयान भी दिया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसके चलते उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, फिलहाल हालत स्थिर है। लेकिन सांसे ज्यादा देर तक बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान के ‘चिंटू जी’ यानि कि ऋषि कपूर का साथ नहीं दे सकीं और ये सितारा 30 अप्रैल की सुबह हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से दूर चला गया।

ADVERTISEMENT

निधन के बाद ऋषि कपूर के परिवार के तरफ से एक शोक संदेश आया है। इस संदेश में लिखा है, हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद 30 अप्रैल की सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने अंतिम समय तक मनोरंजन दिया। परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्में उनका फोकस बनी रहीं। इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी को हावी नहीं होने दिया। वह अपने चाहनेवालों के प्यार के लिए आभारी थे जो दुनिया भर से आए थे। उनके निधन में, वे सभी समझेंगे कि वह एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे और आंसू के साथ नहीं। इस दुख की घड़ी में, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। आसपास और सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे सभी कानूनों का सम्मान करें।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-star-mourn-rishi-kapoor-death-over-social-media-in-hindi-888768

एक दिन पहले यानि 29 अप्रैल को देश ने इरफान खान जैसे अभिनेता को अलविदा कहा और एक दिन बाद ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड और फैन्स को भी तगड़ा झटका लगा है।

ADVERTISEMENT

जो फैन्स ऋषि के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे, आज उनकी आंखें नम हैं। हर कोई सदमे में है और बेहाल है। लोग सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

बता दें, ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। साल 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं। 
 

अक्सर न्यूयॉर्क में सेलेब्स ऋषि कपूर से मिलते थे और उनकी सेहत का हाल-चाल लेते रहते थे। उन्हें बीमारी के दौरान परिवार, दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स का काफी सपोर्ट मिला। इलाज के दौरान उनकी सेहत में काफी गिरावट आई थी, लेकिन जब वे इंडिया वापस लौटे तो उनकी बेहतर सेहत देखकर उनके दोस्तों और फैंस को बहुत खुशी हुई। यहां तक कि उनके फैंस जल्दी ही उन्हें फिल्मों में वापिस एक्टिंग करते हुए देखने के लिए बेताब थे। यहीं हीं खुद ऋषि कपूर भी यही चाहते थे कि वो जल्द ही बॉलीवुड मे ंवापसी करें। लेकिन ऊपरवाले को कुछ और ही मंजूर था। लोग उल्का पिंड पर नजर बनाए हुए थे और देश ने दो अनमोल सितारे खो दिये। 
POPxo टीम की तरफ से बॉलीवु़ड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर साहब जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-mourned-by-irrfan-khans-death-everyone-gave-condolence-in-hindi-888561
POPxo  की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
29 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT