ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में लगा सितारों का जमघट, दुल्हन ने उठाया सेहरा

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में लगा सितारों का जमघट, दुल्हन ने उठाया सेहरा

लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के सेट पर मिले प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार 12 अक्टूबर को शादी कर ली। टेलीविजन जगत के इस पसंदीदा कपल की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से ही परवान चढ़ी थी। लाल रंग के जोड़े में युविका चौधरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं क्रीम कलर की शेरवानी और लाल दुपट्टे के साथ प्रिंस नरूला भी काफी जंच रहे थे।

prince-narula-yuvika-chaudhary-wedding-photo

प्यार में घुला पारंपरिकता का रंग

आजकल ज्यादातर सेलिब्रिटीज डेस्टिनेशन वेडिंग या करीबी लोगों के बीच ही शादी करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं, इंडस्ट्री के इस नामी कपल की शादी बिलकुल पारंपरिक अंदाज में मुंबई के एक होटल में संपन्न हुई।

prince-narula-yuvika-chaudhary-wedding-hug

ADVERTISEMENT

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में इनके परिजनों, करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ ही टेलीविजन व बॉलीवुड जगत के सितारों ने भी शिरकत की। ‘ओम शांति ओम’ फेम युविका चौधरी व प्रिंस नरूला की शादी के पहले संगीत के कार्यक्रम का आयोजन प्रिंस के चंडीगढ़ स्थित घर में आयोजित किया गया था। प्रिंस व युविका की सगाई जनवरी में हुई थी और एक इंटरव्यू में युविका ने कहा था कि वे प्रिंस के साथ परियों वाली कहानी (परिकथा) की तरह शादी करना चाहती हैं।

prince-narula-yuvika-chaudhary-wedding

युविका ने उठाया प्रिंस का सेहरा

आमतौर पर देखा गया है कि विवाह की रस्मों के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट उठाता है। मगर इस सेलिब्रिटी वेडिंग में कुछ अलग किया गया था, जिसे लंबे समय तक इन दोनों के फैन्स याद ज़रूर रखेंगे। दरअसल, दुल्हन युविका चौधरी ने इस रस्म को थोड़ा सा ट्विस्ट देकर लोगों के लिए एक नई मिसाल कायम की है। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युविका अपने दूल्हे का सेहरा उठाती हुई नज़र आ रही हैं।

prince-narula-yuvika-chaudhary-wedding-night

ADVERTISEMENT

सेहरा हटने के बाद प्रिंस अपनी दुल्हन युविका को गले लगा लेते हैं। ये दोनों अपनी शादी में काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए। जयमाला डालने के बाद जहां प्रिंस ने युविका को किस किया तो वहीं युविका ने भी तुरंत उनके माथे पर किस किया।

prince-narula-yuvika-chaudhary-wedding-kiss

सितारों का लगा जमघट

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस शादी समारोह में नेहा धूपिया, सुनील शेट्टी, तब्बू व सोहेल खान जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ ही रणविजय सिंह, विकास गुप्ता, करण कुंद्रा, वीजे अनुषा, करण मेहरा, निशा रावल मेहरा और वरुण सूद जैसे छोटे पर्दे के नामी सितारे भी पहुंचे थे।

फेरे लेने के बाद प्रिंस ने अपनी पत्नी युविका के लिए स्पेशल पंजाबी डांस भी किया था। सिर्फ इतना ही नहीं, प्रिंस ने युविका को पंजाबी कल्चर से इंट्रोड्यूस भी करवाया।

ADVERTISEMENT

इस समारोह की फोटोज प्रिंस नरूला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की हैं। इन सभी तस्वीरों और वीडियोज़ को देखकर साफ पता चल रहा है कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी ज़िंदगी के इस खास दिन पर खूब मस्ती की।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी (प्रिविका- Privika) को उनके खुशहाल भावी जीवन की ढेरों बधाई!

ये भी पढ़ें :

रॉयल वेडिंग में सात फेरे लेकर एक हो गए गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी

ADVERTISEMENT

मिस से मिसेज़ हुईं कॉमेडियन भारती सिंह

सुमित व्यास को एकता कौल में मिली अपनी परमानेंट रूममेट, जम्मू में रचाई शादी

शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने लिया एक बड़ा फैसला

13 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT