ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 14: स्पेशल गेस्ट लिस्ट से हटाया गया विकास गुप्ता का नाम

Bigg Boss 14: स्पेशल गेस्ट लिस्ट से हटाया गया विकास गुप्ता का नाम

विकास गुप्ता (Vikas Gupta) को ”बिग बॉस” (Bigg Boss) के मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता है। ”बिग बॉस” के सीजन 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आने के बाद से ही विकास गुप्ता लगातार दो सीज़न में बतौर गेस्ट नज़र आ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनका नाम स्पेशल गेस्ट की लिस्ट में शामिल था। हालांकि, लास्ट मोमेंट में उनके नाम को लिस्ट से हटा दिया गया है। 

https://hindi.popxo.com/article/latest-bollywood-movies-in-hindi

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ”बिग बॉस के सीजन 14” (Bigg Boss 14) में घर के अंदर नज़र नहीं आएंगे। जानकारी के मुताबिक, विकास गुप्ता, हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ घर के अंदर जाने वाले थे। यहां तक कि सीक्रेट एंट्री के लिए भी स्टेज को तैयार कर लिया गया है। हालांकि, मेकर्स द्वारा शॉकिंग कदम उठाते हुए विकास के नाम को ”बिग बॉस 14” की स्पेशल गेस्ट लिस्ट से हटा दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विकास के नाम को स्पेशल गेस्ट की लिस्ट से लास्ट मोमेंट में हटाया गया है और ऐसे करने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। विकास के फैन्स के लिए भी ये खबर काफी शॉकिंग है। दरअसल, सीजन 11, 12 और 13 में विकास के होने की वजह से शो को अच्छी टीआरपी मिली थी।

इस बारे में जब विकास से पूछा गया तो उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टी की। विकास ने कहा, कि उन्हें बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया था और वह भी शो में जाने के लिए तैयार थे। हालांकि, अब वह शो में दिखाई नहीं देंगे। विकास ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ”हां मुझे बिग बॉस 14 में आने के लिए कहा गया था और मैं इसके लिए तैयार भी था। हालांकि, लगता है कि उन्होंने अब अपना मन बदल लिया है। मैं अब शो में नज़र नहीं आउंगा।”

ADVERTISEMENT

वहीं हाल में बिग बॉस 14 का नया प्रोमो शूट किया गया है। इस प्रोमों में सिदार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान नज़र आएंगी। बता दें, बिग बॉस 14, 3 अक्टूबर 2020 से ऑन एयर होगा और शो को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। 

21 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT