ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 14 में आने से पहले ही टूटने की कगार पर था रूबीना-अभिनव का रिश्ता

Bigg Boss 14 में आने से पहले ही टूटने की कगार पर था रूबीना-अभिनव का रिश्ता

टीवी की जानी मानी कलाकार रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आने से पहले ही तलाक की कगार पर थें। रुबीना ने रविवार को शो में दिए गए एक टास्क के दौरान इस बात खुलासा किया है। बिग बॉस फैन्स रुबीना और अभिनव को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, भले ही दोनों एक दूसरे को अलग-अलग खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन जिस तरह से हर एक परिस्थिति में अभिनव और रुबीना एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं, उसे भी फैंस काफी पसंद करते हैं। 
शो की शुरुआत होने के बाद से ही रुबीना और अभिनव के फैन्स ने एक दूसरे को हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े होते, स्टैंड लेते हुए और सपोर्ट करते हुए देखा है। भले ही शो में कई बार दोनों के बीच कुछ चीजों को लेकर अनबन हुई है लेकिन फिर भी दोनों हमेशा एक दूसरे का साथ देते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/disha-parmar-sent-her-answer-to-rahul-vaidyas-proposal-in-bigg-boss-house-in-hindi-920507
https://hindi.popxo.com/article/pavitra-punia-experiencing-haunted-incidents-bigg-boss-14-news-in-hindi-920701
रविवार का एपिसोड खत्म होने के बाद दिखाए गए प्रिव्यू के दौरान रुबीना यह कहते हुए नजर आई कि हमने एक दूसरे को नवंबर तक का वक्त दिया था। हम एक दूसरे को तलाक देने वाले थे। अगर यहां दोनों साथ नहीं आते तो शायद साथ भी नहीं रह पाते। इसके बाद रुबीना रोते हुए भी नजर आई थीं। 
बता दें कि रुबीना और अभिनव में 2018 में शादी की थी और इंस्टाग्राम पर फैन्स हमेशा ही दोनों को प्रेज करते रहते थे। यहां तक कि शो में भी दोनों के बीच बहुत अधिक अनबन होते हुए नजर नहीं आई। हालांकि, पिछले हफ्ते ही जैस्मिन भसीन को लेकर दोनों के बीच थोड़ी सी अनबन हुई थी। इस दौरान अभिनव ने गुस्से में कहा था कि तुम्हें क्या सही है इससे ज्यादा कब कहां क्या बोलना है, इसका ध्यान रखना चाहिए। 
https://hindi.popxo.com/article/shadi-ke-liye-dress-for-girl-in-hindi
बता दें कि बिग बॉस ने घरवालों को फिनाले वीक में खुद को सुरक्षित करने के लिए एक टास्क दिया था। इस टास्क में बिग बॉस ने घरवालों ने सबको अपने ऐसे राज के बारे में बताने के लिए, जिनके बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान घर के कई सदस्य रोते हुए भी नजर आए और इसी टास्क में रुबीना ने अभिनव के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया। यह टास्क घरवालों को इम्यूनिटी स्टोन हासिल करने के लिए दिया गया था। सूत्रों की मानें तो इस टास्क में एजाज खान जीत गए हैं और फिनाले वीक के पहले कन्फर्म्ड सदस्य बन गए हैं। इसके अलावा घर के बाकी सारे सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
29 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT