ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
अंशुला, खुशी और जाह्नवी कपूर की शादी के बाद घर बसाएंगे अर्जुन कपूर

अंशुला, खुशी और जाह्नवी कपूर की शादी के बाद घर बसाएंगे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सभी बहनों को लेकर काफी पज़ेसिव हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद से वे अपनी छोटी बहनों जाह्नवी और खुशी के काफी करीब आ गए हैं और अक्सर उनके साथ वक्त बिताते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपनी शादी की योजना के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है।

अर्जुन का कठोर फैसला

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपने परिवार के सभी सदस्यों के काफी करीब हैं। वे अपनी सभी बहनों का बहुत ख्याल रखते हैं और उनको लेकर काफी पज़ेसिव भी हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन ने अपनी शादी की योजना के बारे में बताया। अर्जुन कपूर ने बताया कि वे शादी की संस्था पर काफी विश्वास करते हैं और कुछ भी तय होते ही सबको उसके बारे में ज़रूर बताएंगे। हालांकि, उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि अभी उनके घर में दो शादी हो चुकी हैं और वे अपनी बहनों, अंशुला, रिया, खुशी और जाह्नवी कपूर की शादी के बाद ही अपनी शादी के बारे में सोचेंगे।

दादी ने बधाई के साथ दिया आदेश

कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्हें अपने परिजनों के साथ ही फैंस से भी शुभकामनाओं भरे काफी संदेश मिले। हालांकि, अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खास तोहफे की फोटो शेयर की है, जो उनकी दादी निर्मल कपूर ने उन्हें भेजा है। अर्जुन की दादी ने उनके लिए एक लिफाफा भेजा है, जिस पर लिखा है, ‘प्यार के साथ दादी… जल्दी शादी करो।’ उस लिफाफे की फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘जब दादी के गिफ्ट में धमकी, घूस, आदेश और निवेदन सब मिला हो।’ इससे पता चलता है कि अर्जुन की दादी कितनी बेसब्री से उनकी शादी का इंतज़ार कर रही हैं।

pjimage

ADVERTISEMENT

बहन के बॉलीवुड डेब्यू से खुश

अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से काफी खुश हैं। जल्द ही जाह्नवी फिल्म ‘धड़क’ से ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर रिलीज होने के वक्त अर्जुन लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने वहीं से जाह्नवी को प्रोत्साहित करते हुए बधाई संदेश भेजा था। अर्जुन उम्मीद करते हैं कि ‘धड़क’ के ट्रेलर के लिए जाह्नवी को लोगों का जितना भी प्यार मिला है, वह फिल्म के रिलीज होने तक जारी रहे। फिल्म ‘धड़क’ के साथ लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं और अर्जुन चाहते हैं कि जाह्नवी उन पर खरी उतरें।

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ऐसी ही चटपट और झटपट खबरों के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।

ये भी पढ़ें :

धड़क ट्रेलर : राजस्थानी रंग में रंगे ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का खूबसूरत अंदाज

ADVERTISEMENT

जाह्नवी कपूर के बारे में गलत बात सुनकर भड़के भाई अर्जुन कपूर

सोनम कपूर के रिसेप्शन में बहनों के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार

किरदार में ढलने के लिए ईशान खट्टर की इस एक्ट्रेस को करना पड़ा यह काम

02 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT