ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
अपनी बहनों के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार

अपनी बहनों के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार

सोनम कपूर का स्टार स्टडेड रिसेप्शन कई मायनों में बेहद खास व यादगार रहा। इस समारोह में जहां कई भूले-बिसरे दोस्त एक-दूसरे से जा मिले तो वहीं कपूर फैमिली की बेमिसाल बॉण्डिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया।

रिश्ता यह प्यार भरा

सोनम कपूर की शादी का जश्न मनाने के लिए कपूर परिवार के सभी सदस्य हर फंक्शन में उनके साथ मौजूद रहे। रस्मों के बीच मस्ती करते हुए इस परिवार की खास बॉण्डिंग तो देखने को मिली ही, लोगों की नजरें खास तौर पर इस परिवार की नई पीढ़ी पर भी बनी रहीं। रिसेप्शन के फोटोशूट के बीच अर्जुन कपूर की उनकी बहनों के साथ दिलचस्प बॉण्डिंग देखने को मिली। भतीजी सोनम के रिसेप्शन के मौके पर बोनी कपूर ने अपने चारों बच्चों के साथ पहुंचे थे। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के काफी करीब आ गए हैं।

Boney Kapoor with children

Image Source : Instagram/Khushi Kapoor

खुशी से दिया पोज़

श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपने पिता व बहनों का सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ खड़े रहे। बोनी कपूर को कई बार सपरिवार अर्जुन कपूर के घर डिनर पर जाते हुए देखा गया तो वहीं अंशुला कपूर भी अपनी छोटी बहनों का साथ निभाती रहीं। सोनम कपूर के रिसेप्शन के मौके पर इन चारों भाई-बहनों की ग्रुप फोटो में इनके हंसते-मुस्कुराते चेहरे देखकर इनके बीच की बॉण्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

Arjun Kapoor with sisters

Image Source : Instagram/Khushi Kapoor

फैशन सेंस के मामले में भी इस फैमिली का कोई जवाब नहीं है। अर्जुन कपूर नेवी ब्लू शेरवानी में नजर आए तो वहीं उनकी बहनें अंशुला व जाह्नवी कपूर मैचिंग के पाउडर ब्लू आउटफिट्स में कोऑर्डिनेट कर रही थीं। सबसे छोटी बहन खुशी कपूर भी पिंक एंड येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Arjun Kapoor with sisters 1

Image Source : Instagram/Khushi Kapoor

बहनों का भी अलग अंदाज

कपूर फैमिली की सबसे पहली शादी में पूरा परिवार काफी उत्साहित नजर आ रहा था। हर फंक्शन में इस घर की बेटियों का अलग ही जलवा कायम रहा।

ADVERTISEMENT

Janhvi Kapoor with sisters 1

सोनम कपूर, रिया कपूर और जाह्नवी कपूर के मुकाबले अभी घर की दूसरी बेटियां बहुत ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं पर इस समारोह में सबकी नजरें इस फैमिली के हर सदस्य पर बराबरी से टिकी रहीं। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर हर फंक्शन में छाई रहीं। इस ग्रुप फोटो से इन बहनों की खास बॉण्डिंग और फैशन सेंस का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है। जाह्नवी कपूर के 21 वें बर्थडे के मौके पर भी सभी कज़िंस ने शिरकत की थी।

Janhvi Kapoor with sisters

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ऐसी ही चटपट और झटपट खबरें पढ़ने के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।

ADVERTISEMENT

ये भी देखें :

09 May 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT