ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्यार में मिले दर्द पर अर्जुन कानूनगो का नया गीत हुआ हिट, बॉलीवुड का भी मिला सपोर्ट

प्यार में मिले दर्द पर अर्जुन कानूनगो का नया गीत हुआ हिट, बॉलीवुड का भी मिला सपोर्ट

सिंगर, कंपोजर और एक्टर अर्जुन कानूनगो ने जानीमानी सिंगर और गीतकार मोमिना मुश्तेहसन के साथ एक नया गीत- आया न तू रिलीज किया है। “आया ना तू” नाम के इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग बैंकॉक में हुई है जहां वीडियो के दोनों कलाकारों की भावनात्मकता यानि इमोशंस को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। मिलेनियल पॉप सेंसेशन अर्जुन कानूनगो का मोमिना मुश्तेहसन के साथ रिलीज हुआ नया गीत- आया ना तू खासा लोकप्रिय हो रहा है और पहले सिर्फ दो ही दिनों में इसे 110 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। खूबसूरत धुन से सजे इस गीत में प्यार से दूर होने के सभी इमोशन शामिल हैं। इस गीत को अर्जुन ने कंपोज किया है और कुणाल वर्मा ने लिखा है।

 

अर्जुन कानूनगो

कई हिट गीत और ऑनलाइन 2,500 लाख व्यूज़ पाने वाले अर्जुन कानूनगो देश के जानेमाने पॉपस्टार्स में से एक हैं। रैपर बादशाह के साथ उनका पहला गीत- बाकी बातें पाने बाद ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी, जिसके बाद अर्जुन कानूनगो को भी प्रसिद्धि मिली थी। नेहा कक्कड़ के साथ उनके पिछले गीत- ला- ला- ला ने भी यू-ट्यूब पर 630 लाख व्यूज पाए हैं।

Arjun Kanungo

अब इस खूबसूरत गीत को लेकर भी सोशल मीडिया पर अर्जुन कानूनगो की काफी तारीफ हो रही है। इस पर अर्जुन कानूनगो का कहना है कि बॉलीवुड के इतने प्यार को देखते हुए मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। सलमान भाई से लेकर बॉबी दयोल तक सभी ने इस मौके पर मुझे असीम प्यार और सपोर्ट दिया है। इसी तरह से बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी इस प्रोजेक्ट यानि इस गीत को लेकर मुझे और मोमिना को बहुत सपोर्ट किया है। यह मेरे लिए बहुत खूबसूरत अनुभव था। हमारी पूरी टीम ने इस गीत को लेकर बहुत मेहनत की है। देखें ये खूबसूरत गीत –

ADVERTISEMENT

मोमिना मुश्तेहसन

अपने पहले गीत के रिलीज के मौके पर मोमिना मुश्तेहसन ने कहा कि वो अर्जुन की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उन्हें अपने इस गीत में शामिल किया। मोमिना ने अपनी पूरी टीम का शुक्रिया करते हुए कहा कि सभी ने उनका बहुत सपोर्ट किया और बढ़ावा दिया। यह मोमिना का पहला वीडियो था, जिसे उन्होंने काफी एन्जॉय किया।

Momina

बॉलीवुड का सपोर्ट

अर्जुन कानूनगो के इस गीत को बॉलीवुड के कई नामी सेलिब्रिटीज़ ने न सिर्फ सपोर्ट किया है, बल्कि अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं। इनमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान से लेकर बॉबी दयोल और साकिब सलीम जैसी नामी हस्तियां भी शामिल हैं।

सलमान खान ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड अभिनाताओं सलमान खान और बॉबी दयोल ने इस गीत के लिए अर्जुन कानूनगो और मोमिना मुश्तेहसन को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENT

salman khan

साकिब सलीम ने बताया रॉकस्टार

बॉलीवुड की मशहूर हस्ती साकिब सलीम ने इस गीत को देखते हुए अर्जुन कानूनगो को रॉकस्टार बताया है।

saquib
मोहित सूरी ने बताया बड़ा कदम

बॉलीवुड एक्टर मोहित सूरी ने इस गीत को देखने के बाद इसे अर्जुन कानूनगो का अगला बड़ा कदम बताया है।

mohit suri
विशाल डडलानी ने कहा हिट

बॉलीवुड हस्ती विशाल डडलानी ने इस गीत को अपने दोनों दोस्तों अर्जुन कानूनगो और मोमिना मुश्तेहसन के लिए हिट बताते हुए कहा है कि उन्हें यह गीत बेहद पसंद आया है और इसकी सफलता के लिए बधाई दी है।

ADVERTISEMENT

vishal dadlani

इन्हें भी देखें –

प्यार की धुन : कपल डांस के लिए 10 नये रोमांटिक बॉलीवुड गीत

अमिताभ बच्चन ने चम्पी गीत गाकर लोगों का जीता दिल, देखें कितना मस्त है वीडियो

ADVERTISEMENT

वायरल वीडियो: रिसेप्शन पार्टी पर सोनम कपूर- आनंद आहूजा समेत बॉलीवुड सितारों की ‘सॉलिड मस्ती’

25 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT