ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
विरुष्का के घर आई नन्ही परी, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

विरुष्का के घर आई नन्ही परी, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आखिरकार माता-पिता गए हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा के घर नन्ही परी आई है और खुद विराट कोहली ने फैन्स के साथ इसकी जानकारी शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
अपनी इस पोस्ट में विराट कोहली ने लिखा, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और दुआओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें जिंदगी में ये अनुभव करने को मिला। 
इसके साथ ही विराट कोहली ने फैन्स से उन्हें थोड़े समय के लिए प्राइवेसी देने के लिए भी कहा। उन्होंने लिखा कि, ”हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि हमें इस वक्त पर थोड़ी प्राइवेसी की जरूरत है।”
https://hindi.popxo.com/article/jasmin-bhasin-evicted-from-bigg-boss-house-emotional-video-in-hindi

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virushka) ने पिछले साल फैंस के साथ अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की जानकारी शेयर की थी। वहीं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं और नियमित रूप से फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को शेयर करती रही हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/nia-sharma-bold-eye-makeup-looks-in-hindi
वर्क फ्रंट पर बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ काम करते हुए नजर आई थीं। वहीं पिछले साल उन्होंने बुलबुल और पाताल लोक जैसी सीरीज को प्रोड्यूस किया था। 
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मई तक अपने बच्चे के लिए घर में सब चीजें मैनेज करने के बाद दोबारा से काम करना शुरू करेंगी। यहां आपको बता दें कि विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी के साथ इस वक्त में अधिक से अधिक समय बिताने के लिए पेटर्निटी ब्रेक लिया हुआ है। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
11 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT