ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आरव रेड्डी, anita hassanandani son aarav reddy

जानिए कौन है ये नन्हा-मुन्ना स्टारकिड जो सोशल मीडिया पर दिनों-दिन होता जा रहा है पॉपुलर

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) छोटे पर्दे पर काफी पॉपुलर हैं। वह आए दिन तरह-तरह की वजहों से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अनीता ने एक क्यूट बेबी को जन्म दिया है। वो अक्सर अपने बेटे आरव रेड्डी (Aaravv Reddy) के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। भले ही उनका बेटा केवल तीन महीने का है, लेकिन इन दिनों वो इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। जी हां, आरव रेड्डी अभी से ही फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हो गये हैं। वो अपनी सुपरक्यूटनेस और बहुत ही प्यारी स्माइल से फैंस का दिल जीत रहे हैं।
आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी के बेटे आरव रेड्डी का जन्म 9 फरवरी 2021 को हुआ था। आरव बिल्कुल अपने पिता रोहित रेड्डी की तरह दिखता है। ऐसे में उनके फोटोशूट के लिए मैचिंग कपड़े बनाए जाते हैं। इसके अलावा आरव का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शुरू किया गया है, जिसे उनके मम्मी-पापा चला रहे हैं।
https://hindi.popxo.com/article/how-to-select-baby-name-according-to-astrology-in-hindi

आरव के जन्म के कुछ दिनों बाद उनका इंस्टा अकाउंट बना दिया गया था। 21 फरवरी को आरव के अकाउंट से पहले बार पोस्ट शेयर कर इस बात की खबर दी गई थी कि वह दुनिया में आ चुके हैं और अब सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस के जरिए राज करेंगे। 

आरव का इंस्टा अकाउंट में आपको बहुत ही क्यूट, फनी और दिलचस्प वीडियो और तस्वीरे देखने को मिलेगी। क्योंकि उनके पापा रोहित रेड्डी ग्राफिक्स और वीडियो एडिटिंग में काफी क्रिएटिव हैं। उनका लगभग हर वीडियो हैरान कर देने वाला होता है। अब आप यही वीडियो देख लीजिए –

आरव रेड्डी शायद टीवी इंडस्ट्री के एकमात्र स्टार किड हैं जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। जहां ज्यादातर सेलेब्स अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर उनका चेहरा दिखाने से कतराते हैं, वहीं अनीता और रोहित रेड्डी अपने बेटे की सुपर क्यूट तस्वीरें और वीडियो बेहिचक फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। साथ ही अनीता और रोहित कैप्शन में उनके बचपन और आदतों के बारे में बात कर रहे हैं।

वैसे इस नन्हे-मुन्हे तीन महीने के स्टारकिड आरव रेड्डी के एक लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। आरव के अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करने के अलावा अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी अपने अकाउंट पर भी आरव की फनी वीडियो और क्यूट तस्वीरें शेयर करते हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/v-akshar-se-ladkiyon-ke-naam-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

30 May 2021
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT