ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अनीता हसनंदानी के घर आने वाला है नन्हा महमान, इस Video के साथ फैन्स को दी खुशखबरी

अनीता हसनंदानी के घर आने वाला है नन्हा महमान, इस Video के साथ फैन्स को दी खुशखबरी

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस और नागिन (Naagin 3) शो से सुर्खियां बटोरने वाली अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) जल्द ही मां बनने वाली हैं। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने फैन्स के साथ अपनी प्रेगनेंसी (Anita Hassanandani Pregnancy) की जानकारी शनिवार को एक वीडियो के साथ शेयर की। जानकारी के मुताबिक, अनीता फरवरी 2021 में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यहां आपको बता दें कि अनीता के प्रेगनेंट होने की खबरें पिछले कुछ महीनों से आ रही थीं, जिसके बाद अब उन्होंने इस वीडियो के साथ सारी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। 

फरवरी में बच्चे को जन्म देंगी अनीता- Anita Hassanandani to Welcome baby in February

अनीता ने रोहित रेड्डी के साथ साल 2013 में शादी की थी और दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। ऐसे में केवल अनीता और उनके पति ही नहीं बल्कि उनके फैन्स भी गुड न्यूज़ मिलने के बाद काफी खुश हैं। इस बारे में एक न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए अनीता ने कहा, ”सच कहूं तो हम पिछले काफी वक्त से प्लानिंग कर रहे थे। यह ज़रूरी नहीं था कि वह इस वक्त आए लेकिन हम शुरुआत से जानते थे कि 2020 वो साल है और मुझे लगता है कि यह बहुत ही अच्छा वक्त है। भगवान ने इसे बहुत खूबसूरती से प्लान किया है”।
अनीता ने इंटरव्यू में कहा, इस खबर को सुन कर घर में सब बहुत ही खुश थे, यहां तक कि सबकी आंखों में आंसू आ गए थे और इस तरह की चीजें हमेशा मिक्स इमोशन्स से भरी होती हैं। उन्होंने कहा कि, हम सभी बहुत खुश हैं।
https://hindi.popxo.com/article/best-nail-paint-colours-for-indian-skin-tone-in-hindi

बता दें कि रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी पहली बार एक क्लब में मिले थे। इसके कुछ साल बाद दोनों में गोवा में शादी कर ली थी। वहीं उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में बात करते हुए अनीता ने कहा कि वो केवल मज़े के लिए था। मैंने मेरी शादी का दुपट्टा निकाला और बस हमने वो वीडियो बना लिया। उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है, हमें अभी बहुत कुछ करना है। हमारी ज़िंदगी का नया फेस शुरू होने वाला है।

https://hindi.popxo.com/article/cotton-pad-simple-hacks-every-girl-should-know-in-hindi
अनीता ने प्रेगनेंसी की जानकारी देते हुए जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने बहुत ही सामान्य कैप्शन दिया है। दरअसल, उन्होंने दो दिल शेयर किए और उसके साथ तीन दिल के इमोजी शेयर किए। इसका मतलब उन्होंने बहुत ही सरल और आसान तरह से फैन्स को बताया कि वो जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं। 
2019 में ऐसी खबरें सामने आई थी कि अनीत हसनंदानी अपनी दोस्त एकता कपूर की तरह सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने इन खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए कहा था कि वह फिलहाल कुछ शोज़ में व्यस्त हैं और वह प्राकृतिक तरीके से ही मां बनेंगी।
11 Oct 2020
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT