ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोनम कपूर बर्थडे, sonam kapoor childhood pics

बचपन में कुछ इस तरह से सेलिब्रेट होता था सोनम कपूर का बर्थडे, पापा ने शेयर की तस्वीरें

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 9 जून 2021 को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। फैन्स अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को उनके फैशन सेंस के लिए नहीं बल्कि एक अच्छी एक्ट्रेस के लिए जानते हैं। ऐसे में खास दिन पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी बेटी के बचपन की कुछ खास फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही साथ उन्होंने सोनम की बचपन की बहुत ही पुरानी फोटोज शेयर कर अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दिखाया है। वहीं अनिल कपूर के इस प्यार भरे पोस्ट पर सोनम ने भी कॉमेंट किया है। 
अनिल कपूर ने सोनम के बचपन की अलग-अलग स्टाइल की फोटोज शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। सोनम की इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। फोटोज में सोनम बेहद क्यूट लग रही हैं। अनिल कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अनिल कपूर ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,”हमेशा अपने सपनों के पीछे भागने वाली और अपने दिल की सुनने वाली लड़की सोनम कपूर! तुम्हें हर दिन बढ़ते हुए देखना, एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे इतने अच्छे बच्चे मिले। आप मजबूत हैं जो आपको होना चाहिए, बिना गिरे हुए दयालु बने रहना और आगे बढ़ना।”

https://hindi.popxo.com/article/sonam-kapoor-wrote-comment-on-husband-anand-ahuja-posts-people-troll-in-hindi-953008

वह आगे लिखते हैं , ”आपके पास हर चीज में आप में से कुछ को शामिल करने का एक तरीका है और यह आपके बारे में मेरी पसंदीदा चीजों में से एक । मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते… जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा! तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी याद आती है।”

ADVERTISEMENT

बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ न्यूयॉर्क में हैं और उनके पापा अनिल कपूर उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। अपने पापा की पोस्ट देखकर सोनम ने भी इसपर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘लव यू डैडी, मैं आपको सबसे ज्यादा मिस करती हूं।’ और इसके साथ दिल वाला इमोजी बनाया। यही नहीं, आनंद आहूजा और सुनीता कपूर ने भी इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है। 

सोनम जुलाई 2020 से लंदन में हैं। वह अक्सर पोस्ट करती हैं कि उन्हें इंडिया में अपनी फैमिली की याद आ रही है। सोनम ने पोस्ट किए थे कि वह जल्द भारत आने वाली हैं तब तक कोरोना वायरस की सेकेंड वेब आ गई। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ब्लाइंड में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में सोनम ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी, जो एक सीरियल किलर को ढूंढती है। इस फिल्म को सुजॉय घोष द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/jhanvi-kapoor-share-before-and-after-pictures-photoshoot-struggles-in-hindi-939993
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
09 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT