ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
पापा अनिल कपूर के साथ रोमांटिक फिल्म में नज़र आएंगी सोनम कपूर

पापा अनिल कपूर के साथ रोमांटिक फिल्म में नज़र आएंगी सोनम कपूर

अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की सुपरहिट फिल्म ‘1942- अ लव स्टोरी’ को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए। हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अभिनीत बॉलीवुड फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टीजर रिलीज हुआ है। देखिए फिल्म की झलक।

पहली बार पर्दे पर अनिल और सोनम कपूर

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की सफलता के बाद अब सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के साथ पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टीजर रिलीज किया है, जिसकी लव स्टोरी सिंपल न होकर ‘सियापा’ से भरी हुई है। इस फिल्म में अनिल कपूर सोनम के पिता के किरदार में नज़र आएंगे तो वहीं जूही चावला उनकी मां की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म ‘डॉली की डोली’ के बाद सोनम कपूर एक बार फिर राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में नज़र आएंगी। देखें टीजर।

याद आएगी पुरानी लव स्टोरी

इस फिल्म के टीजर की शुरूआत अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की सुपरहिट फिल्म ‘1942- अ लव स्टोरी’ के गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से की गई है। अनिल कपूर के साथ पुरानी फिल्म की झलक दिखाने के  बाद कहानी को 2018 के दौर में ले जाया गया है। नए दौर की शुरूआत सोनम कपूर के डायलॉग के साथ हुई है, जिसमें वे कहती हैं, ‘कई लव स्टोरी बहुत सिंपल होती हैं तो वहीं कुछ सियाप्पों से भरी होती हैं।’ इससे साफ पता चलता है कि राजकुमार राव और सोनम कपूर की इस लव स्टोरी में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

27578916 410174849425379 8193006900053278720 n

ADVERTISEMENT

मेकर्स का नाता है पुराना

‘1942- अ लव स्टोरी’ के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा थे, जबकि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का निर्देशन उनकी बहन शैली चोपड़ा धर ने किया है। राजकुमार राव और अनिल कपूर लगातार दूसरी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। ये दोनों ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘फन्ने खां’ में भी नज़र आएंगे। फिल्म का टीजर काफी मज़ेदार लग रहा है और इसने दर्शकों के बीच उत्सुकता भी जगा दी है कि आखिर इस खूबसूरत लव स्टोरी में सोनम कपूर किस सियापे की  बात कर रही हैं।

pjimage

ये भी पढ़ें :

राजकुमार राव को देख ‘मेंटल’ हुईं कंगना रनौत

ADVERTISEMENT

सोनम कपूर के रिसेप्शन में बहनों के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार

कान्स पहुंचते ही पति आनंद आहूजा को मिस करने लगीं सोनम कपूर

28 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT