ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
VIDEO:  शादी करने से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, पति ने खोला राज

VIDEO: शादी करने से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, पति ने खोला राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पहले गुपचुप तरीके से शादी करके और फिर कुछ ही दिन बाद अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बताकर फैंस को हैरान कर दिया है। अब उनकी प्रेगनेंसी को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। नेहा के पति अंगद बेदी ने खुद ये बात कबूल की है कि नेहा धूपिया अपनी शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। आपको बता दें कि जब नेहा और अंगद की सीक्रेट वेडिंग हुई थी, तभी से मीडिया में खबरें आ रही थी कि नेहा प्रेगनेंट हैं लेकिन अंगद ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने खुद ही यह बताकर अपनी ही बात को झूठा साबित कर दिया है।

दरअसल, अंगद बेदी ने नेहा के शादी से पहले प्रेगनेंट होने वाली बात  टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में कबूली है। इस टॉक शो में अंगद ने अपनी कुछ पर्सनल बातें भी शेयर कीं, जो अभी तक शायद उन्होंने नेहा को नहीं बताई थी। इस शो में उन्‍होंने अपने शादी और रिश्‍ते पर बात की और स्‍वीकारा कि शादी से पहले नेहा प्रेगनेंट थीं। उन्होंने ये भी बताया कि जब ये बात नेहा के मम्मी- पापा को बताई तो वह हैरान रह गये थे और काफी नाराज भी हुए थे। अंगद ने कहा कि इसके बाद उन्‍हें बहुत ज्‍यादा डांट पड़ी थी। शो के इस प्रोमो वीडियो को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। आप भी देखिए ये वीडियो –

इंस्टा वीडियो –

आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने इसी साल 10 मई को गुपचुप तरीके से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। यहां तक कि इस शादी की भनक मीडिया को भी नहीं लग पाई थी। उस वक्त से ही उनके अचानक शादी करने से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि नेहा प्रेगनेंट हैं। शादी के समय ही उन्हें 2 या 3 महीने की प्रेगनेंसी थी। फिलहाल नेहा और अंगद अपने इस फैसले बहुत खुश हैं और अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक-दूसरे को कई दिनों से कर रहे थे डेट

इससे पहले नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते थे। वो जहीर खान और सागरिका की शादी में भी डांस फ्लोर पर जम कर मस्ती करते नजर आए थे। नेहा और अंगद ने आज तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है लेकिन कुछ कॉमन दोस्तों के चलते दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली हैं।

ADVERTISEMENT

जानिए कौन हैं अंगद बेदी

अंगद बेदी महान स्पिनर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वह पिछले कुछ साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। बेदी सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। पिंक नाम की मूवी में भी वो विलेन का दमदार किरदार निभा चुके हैं। अंगद बेदी का कुछ दिन पहले बिग बॉस 9 फेम मॉडल नोरा फतेही के साथ ब्रेकअप हुआ था। उसके बाद बेदी नेहा धूपिया के करीब आये। दोनों काफी साल से अच्छे दोस्त भी थे।

ये भी पढ़ें –

प्रेगनेंट हैं ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी शो की ‘गोरी मेम’ उर्फ अनीता भाभी

नेहा धूपिया के इन 10 फैशन टिप्स से प्रेगनेंसी में भी दिखें स्टाइलिश

ADVERTISEMENT

करीना के बाद अब नेहा धूपिया ने किया बेबी बंप के साथ रैंप…

15 Nov 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT