ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोनम कपूर के जूते की लेस बांधते दिखे पति आनंद आहूजा, फैंस बोले- बस यही बाकी था…

सोनम कपूर के जूते की लेस बांधते दिखे पति आनंद आहूजा, फैंस बोले- बस यही बाकी था…

सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। आनंद आहूजा भले ही फिल्मों में काम न करते हों लेकिन मीडिया फोटोग्राफर्स उन्हें कहीं से भी ढूंढ कर उनकी तस्वीरें ले ही लेते हैं। 7 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को एक साल पूरा हो जाएगा। इस एक साल के दौरान ये दोनों कई इवेंट्स में साथ में स्पॉट किए गए। यहां तक कि मौका मिलने पर आनंद आहूजा सोनम के प्रति अपना प्यार जताने से भी नहीं चूके। इस बार भी आनंद ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसे देखकर फैंस की काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं कुछ फैंस को आनंद आहूजा का ये काम कुछ खास पसंद नहीं आ रहा, जिस वजह से वो उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

बांधे सोनम कपूर के शू लेस

क्या आप अपने आसपास एक ऐसे समाज की कल्पना कर सकते हैं, जहां एक पति अपनी पत्नी के सामने झुककर उसके जूते की लेस बांधे? शायद किसी भी मां को उसके बेटे का यह काम बिलकुल पसंद न आए। मगर बदलते समय के साथ समाज की परवाह किये बगैर एक अच्छे और केयरिंग पति की तरह आनंद आहूजा ने यह काम कर दिखाया है।

Sonam kapoor Shoe Laces2

हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा मुंबई में एक शू स्टोर के लॉन्च पर पहुंचे थे। यहां सोनम कपूर को एक शू पेयर काफी पसंद आया और उन्होंने ट्राई करने के लिए शूज़ पहन लिए। मगर वहां मौजूद सभी लोगों की नज़रें उस समय दोनों पर टिक गईं, जब सोनम के जूते की लेस बांधने के लिए खुद उनके पति आनंद आहूजा घुटने के बल ज़मीन पर बैठ गए और उनके शू लेस बांधने लगे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENT

शर्मा गईं सोनम कपूर

आनंद आहूजा जब सोनम के शू लेस बांध रहे थे तो सोनम कपूर उन्हें देखकर खुशी से शर्मा गईं। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आनंद आहूजा फैंस के बीच छा गए। लोगों को आनंद आहूजा की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। कुछ लोगों ने  केयरिंग पार्टनर चुनने के लिए सोनम कपूर की तारीफ की तो वहीं कुछ लोग आनंद आहूजा का उनकी पत्नी सोनम के प्रति इतना प्यार देखकर फूले नहीं समा रहे हैं।

Sonam kapoor Shoe Laces1

मगर समाज का एक तबका ऐसा  भी है, जिसे आनंद आहूजा का सोनम कपूर के सामने झुककर उनके शो लेस बांधना हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने इस काम के लिए आनंद आहूजा को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा, “आनंद आहूजा फेमिनिस्ट पति हैं और पत्नी के सामने झुके रहते हैं… बस यही देखना बाकी था।” तो वहीं एक फैन ने सोनम कपूर को ‘गोल्ड डिगर’ तक कह डाला। कुछ ट्रोलर्स ने तो सोनम कपूर को प्रेगनेंट तक करार दिया, जिस वजह से वो खुद झुककर अपने शू लेस नहीं बांध पाईं।      

शूज़ के लिए क्रेज़ी हैं आनंद आहूजा

बता दें कि सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा शूज़ के लिए बहुत ज्यादा क्रेज़ी हैं। आनंद आहूजा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नज़र डालेंगे तो उनका बेहतरीन शू कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। शूज़ के प्रति आनंद के इसी प्यार को देखते हुए उनकी साली और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर ने आनंद आहूजा को उनके जन्मदिन पर फूलों का बना हुआ एक बड़ा सा शू (जूता) गिफ्ट किया था।

ADVERTISEMENT

Anand Ahuja

इमेज सोर्सः Instagram Viral Bhayani

ये भी पढ़ें- 

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा रखते हैं कुछ अजीबोगरीब तरह के शौक

ADVERTISEMENT

क्या सच में महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर चप्पल फेंक कर मारी थी?

भूमि पेडनेकर के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, बुरी तरह झुलस गया चेहरा

19 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT