ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बिग बी को मिला सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान, जानिए उन्हें अब तक मिले कितने और कौन-से अवॉर्ड

बिग बी को मिला सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान, जानिए उन्हें अब तक मिले कितने और कौन-से अवॉर्ड

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 76 साल की उम्र में आज भी बॉलीवुड के नए एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। बच्चों से लेकर उम्रदराज़ लोगों तक, हर कोई सदी के महानायक का फैन है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपने फैंस के साथ फोटो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
अमिताभ बच्चन सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि पुरस्कारों के भी शहंशाह हैं। वे पिछले 5 दशकों से फिल्मों में उम्दा किरदार निभा कर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। करीब 50 साल लंबे अपने करियर में बिग बी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्में भी की हैं। लंबे समय से वे टीवी के चर्चित गेम शो केबीसी के जरिए छोटे पर्दे पर भी अपनी दस्तक दर्ज करा रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे काफी एक्टिव हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में उन्हें सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर बिग बी के फैंस भी दुनियाभर से उन्हें बधाई दे रहे हैं।
 

आपको बता दें कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। यह फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी-वर्ष 1969 से हुई और उसी साल पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार में 10 लाख रुपए और एक स्वर्ण कमल भेंट के तौर पर दिया जाता है। यह 66वां फाल्के सम्मान है, जो बिग बी को दिया गया है। साल 2018 में बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना को इस सम्मान से नवाजा गया था। 

https://hindi.popxo.com/article/amitabh-bachchan-getting-emotional-watching-this-video-in-hindi-830502

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा- ”कृतज्ञ हूं मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद… मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।” 

बता दें कि अमिताभ बच्चन उन बेहतरीन और उम्दा अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं, जिन्हें अब तक कई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों और खिताबों से नवाजा जा चुका है। हम अगर गलत नहीं हैं तो उन्हें अभी तक करीब 300 से भी ज्यादा खिताबों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है, जिनमें 4 राष्ट्रीय पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल हैं। यह कहना गलत नहीं है कि अभी तक किसी भी बॉलीवुड अभिनेता को 4 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला है। अमिताभ बच्चन देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्मविभूषण से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उनके नाम पर 6 आईफा पुरस्कार और साल 2010 में हुए एशियन फिल्म पुरस्कार में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दर्ज हैं। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/singer-ranu-mandal-daughter-reveals-about-her-life-in-hindi-846774

.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

25 Sep 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT