ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
लिव इन में नहीं रहेंगी आलिया भट्ट, बच्चों के लिए करेंगी शादी

लिव इन में नहीं रहेंगी आलिया भट्ट, बच्चों के लिए करेंगी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कम उम्र और काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी सशक्त जगह बना ली है। आमतौर पर करण जौहर की यह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अपनी पर्सनल लाइफ के बजाय प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ही बात करना पसंद करती है। मगर हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में आलिया ने अपनी शादी से जुड़ी काफी बातें शेयर कीं।

जल्दी हो सकती है शादी

आलिया भट्ट एक फैमिली पर्सन हैं, वे अक्सर अपनी मां, पापा और बहन के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। वे परिवार और अपनों के मायने को भी समझती हैं। शायद इसीलिए उन्हें शादी की संस्था पर भी गहरा विश्वास है। आलिया भट्ट का कहना है कि लोग शायद उम्मीद कर रहे होंगे कि वे 30 की उम्र तक शादी करेंगी पर दरअसल ऐसा है नहीं। वे उससे पहले भी शादी करके सबको चौंका सकती हैं। हालांकि आलिया का यह भी कहना है कि उनकी किसी भी बात को पत्थर की लकीर न माना जाए।

Alia Bhatt on marriage

Image Source : Instagram/Aliaa Bhatt

बच्चों के लिए करेंगी शादी

आलिया भट्ट की बातों से लगता है कि उन्हें बच्चों से काफी लगाव है। उनका कहना है कि जब उन्हें लगेगा कि कि उन्हें बच्चे चाहिए और वे उन्हें संभाल सकती हैं, तब वे शादी के लिए हां कर देंगी। उन्होंने अभी शादी के लिए कोई डेडलाइन निश्चित नहीं की है पर वे शादी के बाद भी काम करना नहीं छोड़ेंगी। आलिया भट्ट लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती हैं, जब उन्हें किसी से प्यार हो जाएगा और महसूस होगा कि अब वे उसी के साथ रहना चाहती हैं तो उससे शादी के लिए बात कर लेंगी।

ADVERTISEMENT

pjimage

Image Source : Instagram/Aliaa Bhatt

रणबीर कपूर से लिंक अप की है खबर

अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के को स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकीं आलिया भट्ट का लिंक अप फिलहाल रणबीर कपूर के साथ माना जा रहा है। ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और पब्लिक में साथ भी नज़र आते हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में साथ आने के अलावा भी कई मौकों पर इन दोनों को साथ देखा गया है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि आलिया के साथ जो कुछ भी है, सब बिल्कुल नया है।

pjimage %281%29

Image Source : Instagram/Aliaa Bhatt

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘राजी’ में आलिया भट्ट के अभिनय को काफी सराहा गया था। फिलहाल वे ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘गली बॉय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें :

07 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT