ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अक्षय कुमार, akshay kumar, akshay kumar discharged from hospital tests negative for Covid19

कोरोना से जंग जीतकर हॉस्पिटल से घर लौटे अक्षय कुमार, पत्नी ने किया कुछ इस अंदाज में वेलकम

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (akshay kumar) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। अक्षय ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। अक्षय कुमार की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट (Covid-19) पॉजिटिव आई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अक्षय कुमार की सेहत का खुलासा उनकी पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने किया है। अक्षय कुमार की सेहत को लेकर ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अक्षय की एक मोनोक्रोम कैरिकेचर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के जरिये, उन्होंने अक्षय कुमार की तबियत के बारे में जानकारी दी है। ट्विंकल खन्ना ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘स्वस्थ और सुरक्षित वापसी, अपने पास पाकर अच्छा लग रहा है।’ इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना ने #allizwell का इस्तेमाल किया है। अक्षय का कोरोना निगेट‍िव होकर घर लौटना वाकई उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

ट्विंकल और अक्षय कुमार के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी अक्षय कुमार का कोरोना मुक्त होकर घर वापसी से बेहद खुश हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने फैंस को अपने तबियत सुधार के बारे में खुद जानकारी दी थी। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था- ‘आपकी प्राथनाओं के लिए धन्यवाद। लगता है ये काम कर रहा है, मैं ठीक हूं, पर एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें।’

https://hindi.popxo.com/article/b-town-celebs–covid-19-positive-in-hindi

आपको बता दें कि जब अक्षय कुमार जब कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक लेटर शेयर किया था, जिसमें अक्षय ने अपने करीबी रिश्तेदारों से भी अपील की थी जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे वो कोरोना की जांच करा लें।

दरअसल, अक्षय कुमार फिल्म रामसेतु की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की यूनिट के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना पॉजीटिव हो गए थे। हालांकि अभी शूटिंग बंद है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्क्रीन शेयर करेंगी। अक्षय कुमार की अभी हाल ही में फिल्म लक्ष्मी रिलीज हुई थीl इसके बाद अब वह जल्द फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। अब उन्होंने दिवाली पर रामसेतु नामक पिक्चर की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करने वाले हैंl यह फिल्म एकता और भाईचारे पर आधारित होगी।

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebrities-spotted-louis-vuitton-face-mask-cost-in-hindi-947794

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
12 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT