ADVERTISEMENT
home / Real Wedding Stories
खूबसूरत वीडियो: आकाश अंबानी ने सजाया श्लोका की मांग में सिंदूर, नीता अंबानी ने उतारी नज़र

खूबसूरत वीडियो: आकाश अंबानी ने सजाया श्लोका की मांग में सिंदूर, नीता अंबानी ने उतारी नज़र

देश के सबसे बड़े और नामी- गिरामी अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी धूमधड़ाके के साथ संपन्न हो चुकी है। मुंबई में आयोजित हुई इस बिग फैट इंडियन वेडिंग में देश- विदेश के तमाम सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए थे। इनकी गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही क्रिकेट और राजनीति जगत के लोगों के नाम भी थे। ग्रैंड वेडिंग के बाद अब सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की रस्मों और श्लोका- आकाश के क्यूट वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं।

जब मांग में सजाया सिंदूर…

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी मशहूर डायमंड व्यापारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के साथ मुंबई में संपन्न हुई है।

श्लोका मेहता बनीं अंबानी परिवार की बड़ी बहू, लाल जोड़े में देखें उनका अंदाज़

बेहद पारंपरिक माने जाने वाले अंबानी परिवार के फंक्शंस में सभी रस्मोरिवाज को खास तौर पर वरीयता दी जाती है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी के दौरान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आकाश अपनी पत्नी श्लोका की मांग में सिंदूर भरते और गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए नज़र आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

सिर्फ इतना ही नहीं, इन रस्मों के बाद नीता अंबानी ने बहू श्लोका मेहता के हाथ में एक छोटा सा शीशा भी पकड़ाया, जिसमें श्लोका और आकाश ने अपने चेहरे देखे। अपनी शादी के मौके पर आकाश को कई बार बेहद रोमांटिक अंदाज़ में श्लोका को निहारते हुए देखा गया।

akash-ambani-shloka-mehta-wedding-look-2

मां ने उतारी नज़र

कई मौकों पर देखा गया है कि नीता अंबानी अपने सभी बच्चों के काफी करीब हैं। बहू श्लोका मेहता को भी उन्होंने परिवार का हिस्सा बनने से पहले ही अपना लिया था। ईशा अंबानी की शादी के दौरान भी नीता अंबानी और श्लोका मेहता के बीच के प्रगाढ़ रिश्ते को देखा गया था। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्मों के दौरान भी नीता कई बार अपने दोनों बच्चों की नज़र उतारते देखी गईं।

WhatsApp Image 2019-03-10 at 00.07.21

ADVERTISEMENT

कभी वे अपनी आंखों का काजल निकालकर श्लोका के लगा रही थीं तो कभी आकाश और श्लोका की बलाएं ले रही थीं। इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी बड़ी बहू के स्वागत में अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं।

यहां नीता अंबानी की सास कोकिलाबेन अंबानी भी काफी भावुक नज़र आ रही हैं।

ये भी पढ़ें – 

आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के नामी लोग

ADVERTISEMENT

आकाश अंबानी की शादी में बाराती बनकर मस्त हो खूब नाचे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़

शादी के बाद कुछ ऐसे दिलकश अंदाज़ में नज़र आए आकाश अंबानी- श्लोका मेहता

12 Mar 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT