ADVERTISEMENT
home / Bridal Makeup
मुंबई में हुआ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का ग्रैंड रिसेप्शन, सामने आईं पहली तस्वीरें

मुंबई में हुआ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का ग्रैंड रिसेप्शन, सामने आईं पहली तस्वीरें

देश के सबसे बड़े बिज़नेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे की शादी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च को संपन्न हो चुकी है। मुंबई में धूमधाम के साथ हुई इस शादी में देश- विदेश की हस्तियों सहित पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। पिछले काफी समय से आकाश और श्लोका की शादी सुर्खियों में छाई हुई थी। लगभग एक महीने पहले से इस शादी के प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके थे। अंबानी परिवार में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के बाद ये शादी सबसे बड़ा जलसा रही।

दूसरे रिसेप्शन में छा गए आकाश- श्लोका

नई बहू के स्वागत के लिए मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित एंटीलिया हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे सभी मेहमानों की निगाहें वहां की सजावट और दूल्हा- दुल्हन पर ही टिकी थीं। शादी के दिन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के चेहरे की चमक बस देखते ही बन रही थी। शादी के बाद हुए उनके पहले रिसेप्शन पर भी सभी को इस नए- नवेले जोड़े का बेसब्री से इंतज़ार था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री कबीले तारीफ थी। इसके बाद आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की दूसरी रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इस पार्टी में भी दोनों ने अपने मनमोहक अंदाज़ से सभी का दिल जीत लिया। देखिए इस नए- नवेले जोड़े का ये खूबसूरत अंदाज़…

अंबानी परिवार द्वारा दिए गए इस दूसरे रिसेप्शन में आकाश और श्लोका की जोड़ी काफी खूबसूरत दिख रही थी। दोनों ही पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नज़र आए। रिसेप्शन में आकाश ने जहां गोल्डन चूड़ीदार के साथ लाल रंग का बंदगला कुर्ता पहना था। वहीं बात करें श्लोका मेहता की तो शादी के हर फंक्शन की तरह इस रिसेप्शन पार्टी में भी उनका लुक काफी एलिगेंट था। इस मौके पर श्लोका मेहता पिंक और सिल्वर लहंगा- चोली में नज़र आईं, जिसके साथ उन्होंने डायमंड जूलरी कैरी की था। इस लुक में श्लोका वाकई गजब ढा रही थीं।   

लिप लाॅक का वीडियो आया सामने

बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का पहला रिसेप्शन जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया गया था। रिसेप्शन में श्लोका गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं। वहीं आकाश ब्लैक कलर के सूट में दिखे। इस रिसेप्शन पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक साथ डांस कर रहे हैं। तभी दोस्तों के कहने पर डांस करते-करते आकाश ने श्लोका के साथ लिपलॉक किया, जिसके बाद श्लोका काफी शर्माई हुई नज़र आईं। आप भी देखें अंबानी परिवार के बेटे- बहू का ये क्यूट सा लिपलाॅक वीडियो…

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें- 

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पहली रिसेप्शन पार्टी पर चमके बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी आज, देखें दुल्हन की तरह सजे वेडिंग वेन्यू के वीडियो

ADVERTISEMENT

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्में हुईं शुरू, देखिए जयमाला की तस्वीरें

11 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT