ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
काजोल की बेटी न्यासा को कोरोनावायरस होने की खबर, अजय देवगन ने बताया सच

काजोल की बेटी न्यासा को कोरोनावायरस होने की खबर, अजय देवगन ने बताया सच

कोरोनावायरस नाम की महामारी देश में तेज़ी से अपने पैर फैला रही है। लॉकडाउन के बाद भी कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए हैं। खबर को तेज़ी से वायरल होते देख अब खुद अजय देवगन को सामने आकर इस सच्चाई से पर्दा उठाना पड़ा।
https://hindi.popxo.com/article/salman-khan-nephew-abdullah-khan-died-latest-news-in-hindi-883466
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से काजोल सहित पूरा देवगन परिवार आइसोलेशन में है। हाल ही में ऐसी अफवाह फैली थी कि काजोल और न्यासा को कोरोनावायरस हो गया है और दोनों की रिपोर्ट्स भी पॉज़िटिव आई हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले काजोल और उनकी बेटी न्यासा सिंगापुर से वापस लौटी हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ही पूरा देवगन परिवार आइसोलेशन में हैं और कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है। ऐसी अफवाह थी कि न्यासा में कोरोना वायरस के कुछ लक्षण दिखे हैं, जिसके बाद काजोल उन्हें लेकर हॉस्पिटल गई थीं।

Instagram

इस खबर के फैलते ही अजय देवगन ने पत्नी काजोल और बेटी न्यासा के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर का खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट कर इस खबर को पूरी तरह से गलत बताते हुए साफ किया कि काजोल और न्यासा पूरी तरह से स्वस्थ हैं और ये सब सिर्फ एक कोरी अफवाह है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “काजोल और न्यासा की चिंता करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें निराधार, झूठी और आधारहीन हैं।”
 
कोरोनावायरस की बीमारी इन दिनों घातक रूप लेती जा रही है। ऐसे में इस तरह की अफवाहें फैलना दिल दुखाने वाला है। इस समय ज़रूरत है तो बस संयम के साथ अपने घर पर रहने की और घरवालों के साथ अच्छा वक़्त गुजारने की। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए। 
https://hindi.popxo.com/article/amitabh-shahrukh-salman-reactions-as-users-ask-why-he-dont-make-donations-like-others-for-coronavirus-in-hindi-883310
आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।
… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 4 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीबांग्ला और मराठी… क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
30 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT