ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अजय देवगन के पिता और बाॅलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का मुंबई में निधन

अजय देवगन के पिता और बाॅलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का मुंबई में निधन

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन के परिवार से एक दुखद खबर आ रही है। उनके पिता और स्टंट मास्टर वीरू देवगन का मुंबई में निधन हो गया है। उनकी तबियत काफी समय से खराब चल रही थी। वीरू देवगन बाॅलीवुड के मशहूर स्टंट मास्टर, एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों के लिए एक्शन डायरेक्ट किया था।

कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरू देवगन का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। उन्होंने सुबह सांस लेने में परेशानी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें सांता क्रूज के सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और 85 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

उनकी तबियत खराब होने की वजह से ही बेटे अजय देवगन फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के कई प्रमोशनल इवेंट भी कैंसिल कर चुके थे। ट्रेड एनालिस्ट तरुण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे किया जाएगा।

Veeru Devgan

ADVERTISEMENT

उनके निधन के बारे में सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में शौक का माहौल है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं और देवगन परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

एक्शन फिल्मों के लिए थे मशहूर

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर थे। उन्होंने इंकार (1977), मिस्टर नटवरलाल (1979), क्रांति (1981), हिम्मतवाला (1983), शहंशाह (1988), त्रिदेव (1989), बाप नंबरी बेटा दस नंबरी (1990), फूल और कांटे (1991), दिलवाले (1994) जैसी कई फिल्मों में एक्शन सीन्स का निर्देशन किया था। इनकी पत्नी का नाम वीणा देवगन है। वीरू देवगन के दो बेटे हैं, अजय देवगन और अनिल देवगन। उनके बेटे अजय देवगन बॉलीवुड के जाने- माने स्टार हैं तो वहीं वीरू देवगन की बहू काजोल भी अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वहीं उनके दूसरे बेटे अनिल देवगन भी फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में हैं।

Ajay Devgan

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

27 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT