ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कोमोलिका के बाद अब द्रौपदी के अवतार में नज़र आएंगी उर्वशी ढोलकिया

कोमोलिका के बाद अब द्रौपदी के अवतार में नज़र आएंगी उर्वशी ढोलकिया

हाथों से बालों की लट घुमाती हुई और बड़ी- बड़ी बिंदियों से दर्शकों के दिलों पर बिजलियां गिराने वाली कोमोलिका तो आपको याद ही होंगी। साल 2001 में “कसौटी ज़िन्दगी की” के पहले सीज़न में कोमोलिका का चर्चित किरदार निभाया था एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने। इस किरदार ने उर्वशी को रातों- रात पॉपुलर बना दिया था। इससे पहले शायद ही कोई उर्वशी ढोलकिया को जानता हो। उनकी लोकप्रियता का आलम कुछ इस कदर था कि आज भी दर्शक नई कोमोलिका यानि हिना खान से उनकी तुलना करते हैं तो उर्वशी का पलड़ा ही भारी रहता है। कोमोलिका के बाद अक्सर उर्वशी को निगेटिव किरदार में ही देखा गया। मगर अब पहली बार उर्वशी निगेटिव किरदार से बाहर निकलकर पॉजिटिव किरदार निभाने जा रही हैं। वो भी कोई छोटा- मोटा किरदार नहीं बल्कि द्रौपदी का ऐतिहासिक किरदार।

Urvashi as Draupadi

“कसौटी…2” में कोमोलिका अपनी बिंदियों से नहीं बल्कि इन सेक्सी चोलियों से गिराएगी बिजलियां

महाभारत में द्रौपदी बनेंगी उर्वशी

उर्वशी ढोलकिया अब आपको ऐतिहासिक कहानी “महाभारत” में द्रौपदी का किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी। बता दें कि ये “महाभारत” कोई सीरियल या फिल्म नहीं बल्कि प्ले है, जिसे आप दिल्ली के सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 17 नवम्बर को जाकर देख सकते हैं। इस “महाभारत” का लेखन व डायरेक्शन एक्टर पुनीत इस्सर कर रहे हैं। साथ ही पुनीत इस्सर इस सीरियल में दुर्योधन का किरदार भी निभा रहे हैं। “महाभारत” के बाकी किरदार निभाने वाले एक्टर्स के नाम का खुलासा भी धीरे- धीरे किया जायेगा। तब तक आप “महाभारत” के इस ट्रेलर में देखिये उर्वशी ढोलकिया का द्रौपदी अवतार…

ADVERTISEMENT

कसौटी ज़िन्दगी की 2 : इंतज़ार खत्म, सीरियल में हुई कोमोलिका की एंट्री

सिंगल मदर हैं उर्वशी

उर्वशी ढोलकिया ने महज 16 साल की उम्र में लव मैरिज कर ली थी और 17 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बेटों को जन्म भी दे दिया था। मगर उसके एक साल बाद ही उर्वशी का तलाक हो गया और वह अपने माता- पिता के साथ आकर रहने लगीं। तबसे ही वह अपने दोनों बेटों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। आज उर्वशी के दोनों बेटे क्षितिज और सागर काफी बड़े हो चुके हैं। अब जब उर्वशी अपने बेटों के साथ खड़ी होती हैं तो लगता ही नहीं कि वो उनकी मां हैं।

Urvashi Twins

श्वेता तिवारी के बेटे रेयांश अपनी बहन पलक को कर रहे हैं योगा में काॅपी, देखें ये क्यूट वीडियो

ADVERTISEMENT

काफी स्टाइलिश हैं उर्वशी

उम्र को मात देने वाली उर्वशी आज भी उतनी ही स्टाइलिश और स्टनिंग लगती हैं जितना पहले लगा करती थी। 39 साल की उर्वशी के इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उर्वशी अक्सर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।

Urvashi style

टीवी एक्ट्रेसेज़ जो उम्र बढ़ने के साथ होती जा रही हैं और भी ज्यादा जवान और सेक्सी, देखें तस्वीरें

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT
25 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT