ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दर्शकों की भारी मांग पर एक बार फिर से प्रसारित हो रहा है ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ धारावाहिक

दर्शकों की भारी मांग पर एक बार फिर से प्रसारित हो रहा है ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ धारावाहिक

इन दिनों कोरोना वायरस के आतंक के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। देखते ही देखते लॉकडाउन की अवधि बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) और बी आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) के पुन: प्रसारण ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड दिये।  80 और 90 के दशक के कई टीवी सीरियल्स की टेलीविजन पर वापसी से जनता बेहद खुश है। लेकिन रामायण अब खत्म हो चुका है और महाभारत भी अंतिम चरणों में है। वहीं लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में जनता की बेहद मांग पर इन सुपरहिट धारावाहिकों की एक बार फिर से वापसी की खबर आ रही है।
टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर रहते हुए ‘रामायण’ ने दुनियाभर में सबसे अधिक देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड भी कायम किया। 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को दुनियाभर में 7 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, जो सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो ‘गेम्स ऑफ़ थ्रोन’ को भी पीछे छोड़ दिया है। रामायण की इस कामयाबी को देखते हुए अब 80 और 90 के दशक के इन पौराणिक धारावाहिक का प्रसारण निजी चैनल पर भी किया जा रहा है। 

जी हां, लोकप्रियता और टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) अब स्टारप्लस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी चैनल ने सोशल मीडिया के जरिए खुद दी है। चैनल की ओर से किये गये ट्वीट के अनुसार, रामायण का प्रसारण आज 4 मई शाम 7.30 बजे से शुरू हो रहा है। ट्वीट में लिखा है, ”अयोध्या के वासी, पुरुषों में सर्वोत्तम, सबके प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी रामायण 4 मई से, सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे स्टारप्लस पर।”  

https://hindi.popxo.com/article/ramayan-sita-deepika-chikhalia-share-throwback-photos-in-hindi-888322

वहीं, बी आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) का भी प्रसारण 4 मई से शाम 7 बजे से होगा, लेकिन कलर्स चैनल पर। चैनल से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ को प्रसारित करने के कलर्स चैनल ने इसके अधिकार खरीद लिए हैं, जिसके बाद 4 मई से इस शो को अब कलर्स पर भी देखा जा सकेगा। इस चैनल पर इसका प्रसारण रोजाना 2 घंटे शाम सात बजे से नौ बजे तक प्राइम टाइम स्लॉट में टेलीकास्ट किया जाएगा। 

https://hindi.popxo.com/article/mahabharat-draupadi-cheer-haran-behind-the-scene-story-in-hindi-887509

बता दें, इससे पहले 24 मार्च को पहले लॉकडाउन के एलान के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से रामायण और महाभारत धारावाहिकों के पुन: प्रसारण का एलान किया गया था। 28 मार्च से रामायण डीडी नेशनल और महाभारत डीडी भारती पर प्रसारित होना शुरू हुई। डीडी नेशनल पर धारावाहिक का प्रसारण दो वक्त सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे तय किया गया। वहीं, महाभारत दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे प्रसारित की गयी। लॉकडाउन की अवधि भी बढ़ा कर 17 मई तक कर दी गई है ऐसे में एक बार फिर से री-टेलिकास्ट होने की खबर सुनकर कहीं ना कहीं फैंस को राहत मिली होगी कि अभी वह कुछ दिनों तक और रामायण और महाभारत देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/lord-rama-visited-these-places-during-14-years-of-vanvas-in-ramayan-in-hindi
POPxo  की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
04 May 2020
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT