ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Good News: एक्ट्रेस अमृता राव बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ सामने आई पहली तस्वीर

Good News: एक्ट्रेस अमृता राव बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ सामने आई पहली तस्वीर

बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ से लोगों के दिलों में छा जाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) की इमेज गर्ल नेक्स्ट डोर वाली है। उन्होंने अपनी सादगी और खूबसूरती से दर्शकों का के दिल में अपनी जगह बनाई। वैसे आपको ये जानकर खुशी होगी कि अमृता राव जल्द ही मां बनने वाली हैं।
जी हां, हाल ही में अमृता राव को उनके पति आरजे अनमोल के साथ मुंबई के खार स्थित एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। यही नहीं प्रेगनेंसी के बाद की उनकी एक तस्वीर भी सामने आई हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उन्हें लगातार बधाई दिये जा रहे हैं।

Instagram

बता दें, अमृता राव और आर जे अनमोल की साल 2016 में बेहद गुपचुप तरीके से शादी हुई थी। दोनों एक-दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे थे। हालांकि शादी के बाद इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें भी आईं लेकिन एक टीवी शो में साथ आकर उन्होंने इस खबर को झूठा साबित कर दिया।

https://hindi.popxo.com/article/anushka-sharma-shares-her-baby-bump-pic-and-virat-kohli-drops-sweet-comment-in-hindi

ADVERTISEMENT

Instagram

अमृता और अनमोल की जोड़ी बहुत खूबसूरत लगती है। वैस दोनों ही अपने जीवन को बहुत ही निजी रखना पसंद करते हैं। उन्होंने अभी तक ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

Instagram

ADVERTISEMENT

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमृता राव की आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। लेकिन उसके बाद से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। वहीं उनके पति अनमोल काफी फेमस आर.जे हैं और इन दिनों कलर्स टीवी पर आने वाले ‘जैमिन’ शो को होस्ट कर रहे हैं।

https://hindi.popxo.com/article/bigg-boss-14-first-evicted-contestant-latest-news-in-hindi-912531
13 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT