ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आइसोलेशन से बाहर आने के बाद रणवीर सिंह का कुछ ऐसा हो गया हाल, जानिए क्या है पूरा मामला

आइसोलेशन से बाहर आने के बाद रणवीर सिंह का कुछ ऐसा हो गया हाल, जानिए क्या है पूरा मामला

देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस के चलते आम आदमी से लेकर बॉलवीड सेलिब्रिटीज घर में कैद होकर इस वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। तमाम सेलेब्स, राजनेता और वो लोग जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं उन्होंने खुद को आइसोलेशन में बंद कर लिया है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपने स्टाइल में एक फनी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई पहली नजर में धोखा खा जाता है।
दरअसल, रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिगड़े बालों और डरवानी आंखों के साथ काफी भयानक नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने अपने लुक के जरिए ये दिखाया है कि क्या होता है जब लोग क्वारंटाइन यानि कि आइसोलेशन से बाहर आते हैं। रणवीर सिंह ने अपने मस्तमौला अंदाज में तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘जब आप क्वारेंटीन से बाहर आते हैं।’

रणवीर सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक तरफ लोग उन्हें ये कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि इस नाजुक हालात में भी उन्हें मजाक ही सूझ रहा है और दूसरी तरफ उनके फैंस इसे घर पर रहकर पैनिक होने से बचने का बेहतर तरीका बता रहे हैं। साथ ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को भी फैन्स के साथ ही उनके साथी सेलिब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

इन दिनों कोरोना के असर के चलते जहां एक तरफ आम जनता ऑफिस का काम घर से निपटाते नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स भी अपने-अपने घर में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। रणवीर सिंह की बात करें तो वो उन लोगों में से एक हैं जो ज्यादा देर एक जगह टिककर बैठ नहीं सकते हैं। उनका शरारती पना किसी न किसी रूप में सामने आने ही लगता है। 

https://hindi.popxo.com/article/tasty-and-healthy-lunch-dinner-recipes-in-hindi

बता दें भारत में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी पीएम मोदी की अपील पर भरपूर समर्थन दिया। दोनों सितारे साउथ मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी में आए और ताली बजाकर कोरोना कमांडोज को सलाम किया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका लाइव वीडियो भी बनाया।

रणवीर सिंह वैसे भी बॉलीवुड जगत में अपने अजीबोगरीब स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचाने जाने जाते हैं। अक्सर हमने उन्हें नए- नए एक्सपेरिमेंट करते देखा है। कभी वो अतरंगी पोशाकें पहन लेते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर देते हैं, जिससे उनके फैंस खूब एंटरटेन होते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के असर के चलते फिल्म की रिलीज डेट को अनिश्चित समय तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 
POpxo की टीम  आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। 
https://hindi.popxo.com/article/due-to-coronavirus-lockdown-india-what-services-will-be-close-and-what-will-open-in-hindi
23 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT