ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ऐश्वर्या का अपमान भूल अभिषेक बच्चन ने लगाया विवेक ओबेरॉय को गले, भुला दिए सभी गिले-शिकवे

ऐश्वर्या का अपमान भूल अभिषेक बच्चन ने लगाया विवेक ओबेरॉय को गले, भुला दिए सभी गिले-शिकवे

हाल ही में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय को गले मिलते देख सभी चौंक गए। दोनों को देखकर ऐसा लगा कि इन्होंने आपसी गिले-शिकवे मिटा कर दोस्ती कर ली है। 
दरअसल, मुंबई में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शामिल हुए। इस इवेंट में अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन संग पहुंचे थे और विवेक ओबेरॉय अपने परिवार संग। वहां दोनों परिवारों की आपस में मुलाकात हुई। इसी दौरान अभिषेक-विवेक ने मुस्कुराकर आपस में बातें कीं और एक-दूसरे को गले लगाया। 
 
https://hindi.popxo.com/article/anand-ahuja-shares-missing-post-for-wife-sonam-kapoor-in-hindi-844878

बता दें कि विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन हमेशा से ही एक-दूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं, क्योंकि एक वक्त था, जब अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर के विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में होने की ख़बरें सभी की ज़ुबान पर थीं। हालांकि बाद में यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद से न तो दोनों ने कोई फिल्म साथ में की और न ही साथ में कहीं भी देखे गए। यहां तक कि अभिषेक ने भी विवेक से दूरी बना ली थी। ये तो बात हुई इनकी शादी से पहले की, लेकिन अभी कुछ महीनों पहले ही विवेक ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था। 

इस मीम में विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या को तीन अलग-अलग लोगों के साथ दिखाया था। पहला, ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नज़र आ रही हैं। दूसरा, एग्ज़िट पोल में विवेक ओबेरॉय के साथ और तीसरा, नतीजों में वे अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ नज़र आ रही हैं। इस मीम को लेकर विवेक खूब ट्रोल हुए थे। इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिषेक ऐश्वर्या के अपमान से बहुत गुस्सा हैं। यहां तक कि महिला आयोग ने भी विवेक को सार्वजनिक माफ़ी मांगने के लिए कहा था, लेकिन ताज़ा मामले को देखकर तो यही लग रहा है कि विवेक और अभिषेक के बीच अब सब-कुछ ठीक है।

https://hindi.popxo.com/article/kashmiri-man-exactly-look-alike-akshay-kumar-in-hindi-845159

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

10 Sep 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT