बुद्ध पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। चूंकि बुद्ध भगवान बौद्ध धर्म के संस्थापक थे इसलिए बुद्ध अनुयायियों के लिए यह दिन काफी महत्त्व रखता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बुद्ध, भगवान विष्णु के 9वें अवतार है, इसी वजह से हिन्दुओं में भी इस दिन के लिए पूरी आस्था होती है। बौद्ध धर्म के अनुयायी दुनियाभर के कई देशों में फैले हुए हैं। इनमें भारत के साथ श्रीलंका, चीन, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, नेपाल, मलयेशिया, म्यांमार और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख देश भी शामिल हैं। यही वजह है कि बुद्ध पूर्णिमा को दुनिया के कई देशों में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
बुद्ध के ही बिहार स्थित बोधगया नामक स्थान हिन्दू व बौद्ध धर्म वालों लिए पवित्र तीर्थ स्थान हैं। मान्यता है कि गृहत्याग के बाद सिद्धार्थ सत्य की खोज के लिए सात वर्षों तक वन में भटकते रहे। यहां उन्होंने कठोर तप किया और अंततः बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई।
क्यों मनाई जाती है गुरु गोविंद सिंह जयंती
माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति का संचार होता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान कर पूरे दिन का उपवास रखना चाहिए। रात के समय पूजा करके चंद्रमा को जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा पूजा के बाद ब्राह्मण को दान भी देना चाहिए। साथ ही स्वच्छ जल से भरे हुए घड़े के साथ ब्राह्मण को सोना दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों की बधाई दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से कहा कि, "21वीं शताब्दी में भगवान बुद्ध की शिक्षा अत्यंत प्रासंगिक है। उनका जीवन पीड़ा को कम करने और समाज से अन्याय को दूर करने के लिए समर्पित था। उनकी करुणा भावना ने उन्हें लाखों लोगों तक पहुंचाया।"
The teachings of Lord Buddha are extremely relevant in the 21st century. His was a life devoted to alleviating suffering and removing injustice from society. His compassion has endeared him to millions.
Buddha Purnima greetings to everyone! pic.twitter.com/DeSKHPbSXi
— Narendra Modi (@narendramodi) April 30, 2018
देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि "बुद्ध पूर्णिमा पर सभी देशवासियों और विश्वभर के बौद्ध समुदाय को बधाई। भगवान बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का संदेश हमें सभी के कल्याण के लिए कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। उनकी शिक्षाएं हमें विश्व-बंधुत्व की राह पर चलने के लिए प्रेरित करें"
बुद्ध पूर्णिमा पर सभी देशवासियों और विश्वभर के बौद्ध समुदाय को बधाई। भगवान बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का संदेश हमें सभी के कल्याण के लिए कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। उनकी शिक्षाएं हमें विश्व-बंधुत्व की राह पर चलने के लिए प्रेरित करें - राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 30, 2018
ये भी पढ़ें
जानें किस मौके के लिए कौन सा लिपस्टिक शेड रहेगा बेस्ट
घर में शादी है तो 3000 रुपये के बजट में खरीदें ये खूबसूरत लहंगे
बजट में खरीदें हर रंग की चूड़ियों के साथ मैच करने वाले ये टू इन वन कंगन
इस शादी सीजन खुद को दें टेंपल जूलरी का गिफ्ट, वो भी आकर्षक कीमतों पर