ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
BB OTT : प्रतीक से हाथापाई के बाद घर से बेघर किये गये जीशान, बाहर आकर दिखाए चोट के निशान

BB OTT : प्रतीक से हाथापाई के बाद घर से बेघर किये गये जीशान, बाहर आकर दिखाए चोट के निशान

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में इन दिनों घर की हवा कुछ अलग ही दिशा में चल रही है। घर का कौन-सा सदस्य कब अपना दांव खेल दे, इसकी खबर तो खुद बिग बॉस को नहीं है। इसकी बानगी बीते दिन बिग बॉस के घर में देखने को मिलेगी। जब प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और जीशान खान (Zeeshan Khan) के बीच लड़ाई-झगड़ा हाथापाई पर उतर आया। उनके इस हंगामे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। अपना आपा खोने और हाथ उठाने के सजा में बिग बॉस ने शो बीच से ही जीशान खान को घर से बाहर जाने की आदेश दे दिया। क्योंकि बिग बॉस के घर में हिंसा बिल्कुल भी मान्य नहीं है, जिसके चलते जीशान को बिग बॉस ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

घर से बेघर हुए जीशान खान ‘बिग बॉस ओटीटी’ के घर में हुई नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जीशान ने बाहर आने बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने चोट के निशान दिखा रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जबरदस्त सपोर्ट कर रहे हैं। 

दरअसल, जीशान का कहना है कि प्रतीक ने भी उनपर हाथ उठाया था और उन्हें इसकी वजह से काफी चोटें भी आई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके सीने, गर्दन और हाथों पर नाखुन से बनाए गए निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। जीशान खान के फैंस लगातार कमेंट कर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। उतरन फेम टीना दत्ता ने भी ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये बहुत अनफेयर हुआ। 

ये वाक्या तब का है जब जीशान खान एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के साथ हिंसक हो गए। जीशान खान एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और निशांत भट्ट के साथ बहस हो गई। मामला फिर हाथापई तक पहुंच गई। येतब हुआ जब जीशान जबरन निशांत से उनकी चीजें छिनने लगे, तभी प्रतीक बीच में आ गए और जीशान से कहने लगे कि वह ऐसा न करें। लाख मना करने के बावजूद जब जीशान नहीं मानते हैं तो प्रतीक और निशांत उनके खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं और फिर उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगती है। इसके बाद बिग बॉस ये अनाउंस करते हैं कि जीशान को हाथ उठाने के आरोप में घर से अभी इसी वक्त बाहर निकाला जा रहा है। 

ADVERTISEMENT

बता दें कि बिग बॉस के घर में फिजिकल वायलेंस की परमिशन नहीं है। घर के अंदर आप किसी पर हाथ नहीं उठा सकते। हालांकि इससे पिछले सीजन में भी कई कंटेस्टेंट्स ने ऐसा किया है और उन्हें दंड स्वरूप घर से बेघर कर दिया गया था। हालांकि उनकी वापसी भी दोबारा से शो में हो गई थी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या जीशान खान घर में दोबारा एंट्री कर पायेंगे और क्या दिव्या अग्रवाल का कनेक्शन जाने से उनकी मुसीबतें बढ़ जायेगी। खैर, यह तो आने वाला समय बताएगा। तब तक के लिए बिग बॉस सीजन ओटीटी की चटपटी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ, क्योंकि हम घरवालों की घर के अंदर और बाहर, दोनों से जुड़ी ख़बरें पहुंचायेंगे आप तक ….।

ये भी पढ़ें –
Bigg Boss OTT: वीकेंड के वार पर हुआ चौंका देने वाला एलिमिनेशन, एक नहीं दो कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर
Bigg Boss OTT: हो गया इस सीजन का पहला एलिमिनेशन, ये कंटेस्टेंट हुई शो से बाहर
Bigg Boss OTT: पहले ही दिन हुई कंटेस्टेंट्स में जमकर लड़ाई, तानों से तंग आकर अक्षरा सिंह का टूटा सब्र
Bigg Boss OTT का हुआ आगाज, शमिता शेट्टी की दूसरी बार शो में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री से फैंस हुए निराश
बिग बॉस के घर में क्या सच में होता है पार्लर! जानिए कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

26 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT