ये रिश्ता क्या कहलाता है इस समय टीवी के सबसे मशहूर शो में से एक है और दर्शक इस शो को देखना काफी पसंद भी करते हैं। अभिमन्यु और अक्षरा की केमिस्ट्री और प्यार हर बार दर्शकों का दिल जीत लेती है। दोनों ही कलाकारों ने अपनी क्यूटनेस से दर्शकों और फैंस को दीवाना कर रखा है। ऐसे में शो में ड्रामा लाने के लिए मेकर्स हर कोशिश कर रहे हैं और यह दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का परफेक्ट ऑप्शन है।
जानकारी के मुताबिक प्रणाली राठौड़ यानी कि आप सभी की चहीती अक्षरा बाइक चलाना सीख रही हैं लेकिन इस नई स्किल को सीखने के दौरान ही वह सेट पर गिर गई थीं और उन्हें थोड़ी चोट भी आई है। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने बाइक चलाने की प्रेक्टिस की और वह अभी भी बाइक चलाने की स्किल को बेहतर करने में लगी हुई हैं।
ऐसा लग रहा है कि प्रणाली, शिवांगी जोशी यानी कि नायरा के कदमों पर चल रही हैं। दरअसल, शो में सबसे पहले शिवांगी ने ही बाइक चलाना सीखा था और वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी बाइक चलाते हुए दिखाई दी थीं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के करंट ट्रैक की बात करें तो महिमा और आनंद, अभिमन्यु को बोलते हैं कि वह सही नहीं कर रहा है लेकिन अभिमन्यु दोनों से लड़ लेता है और कहता है कि उसकी मां ने कभी नहीं जताया कि वह कितनी उदास हैं या उन्हें कितना बुरा लगा है। वह अपने माता-पिता को अलग करने का वादा करता है। शो के आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा का पैचअप भी होते हुए दिखेगा। अभिमन्यु, मंजरी को कुछ कागज देगा और कहेगा कि वह अपने पति को तालाक दे दें लेकिन वह उन पेपर को फेंक देंगी और कहेंगी कि वह ऐसा नहीं कर सकती हैं।