ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
Zodiac Fashion: कितनी स्टाइलिश है आपकी राशि?

Zodiac Fashion: कितनी स्टाइलिश है आपकी राशि?

आपको क्या पहनना पसंद है और क्या नहीं!  कौन-सा रंग आपको देखते ही पसंद आ जाता है और क‌िस रंग की खूबसूरत से खूबसूरत ड्रेस भी आपको लुभा नहीं पाती!  इन सब सवालों के जवाब बेशक आपके पास होंगे, लेक‌िन इन जवाबों को तैयार करने में काफी अहम रोल होता है आपके Star Sign का। तो जान‌िए क्या कहता है आपका Star Sign आपके Style Statement के बारे में-

1. Aquarius

fashion-aquariusहर तरह के स्टाइल को Personal Twist देने में माह‌िर है ये स्टार साइन। Mixing-Matching का जो तरीका इस स्टार साइन की Girls न‌िकालती हैं, उसे देखकर Fashion के जानकार भी हैरान रह जाएं। Fashion Rules पर ये ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। इन्हें Bright कलर पसंद होते हैं और अपने पर्सनल स्टाइल से ये अक्सर लोगों को आकर्ष‌ित करती हैं।

सेलेब-  प्रीत‌ि ज‌िटा

2. Pisces

fashion-piscesSea-Green color इस राश‌ि की लड़क‌ियों पर बेहद खूबसूरत लगता है। ये स्टार साइन dreamy और artistic है। इनका स्टाइल स्टेटमेंट भी वैसा ही होता है। इन्हें ट्रेंड्स की ज्यादा परवाह नहीं होती। लेकिन शूज के मामले में ये काफी क्रेजी होते हैं। अलग-अलग तरह के शूज का इनके पास अच्छा-खासा कलेक्शन होता है।

ADVERTISEMENT

सेलेब- र‌िहाना, कंगना रनौत, आल‌िया भट्ट, श्रद्धा कपूर

3. Aries

fashion-ariesइस स्टार साइन को पसंद है लोगों के बीच Fashion Statement बनना। ये हमेशा फैशन की दुन‌िया में सबसे आगे रहना चाहती हैं। इस स्टार साइन की लड़क‌ियां खुद Trends बनाती हैं, बजाय बने-बनाए ट्रेंड्स को फॉलो करने के। इन्हें Trends के साथ-साथ Comfort का भी पूरा ध्यान रहता है। इनकी  Wardrobe में सबसे ज्यादा द‌िखता है लाल रंग, जो इनकी Personality पर सूट भी करता है।

सेलेब- च‌ित्रांगदा स‌िंह,लारा दत्ता

4. Taurus

fashion-taurasइस स्टार साइन को Stylish चीजें लुभाती तो हैं, लेक‌िन फैशन और स्टाइल के नाम पर ज्यादा खर्च करने से भी ये बचती हैं। कम पैसों में Stylish चीजें खरीदने में इस स्टार साइन की लड़क‌ियां माह‌िर होती हैं। इन्हें Texture के साथ Experiment करना पसंद आता है और इन्हें अच्छी तरह मालूम होता है क‌ि इन पर क्या सूट करेगा। इनकी wardrobe में अलग-अलग Fabrics की भरमार रहती है। ब‌िना Comfort गंवाए, स्टाइल कैसे बनाए रखना है, इन्हें अच्छी तरह मालूम होता है।

ADVERTISEMENT

सेलेब- अनुष्का शर्मा

5. Gemini

fashion-geminiVersatile ड्रेसर के तौर पर जाना जाता है जेम‌िनी स्टार साइन को। इनकी Outstanding Personality का असर इनके स्टाइल और फैशन पर भी साफ नजर आता है। क‌िसी द‌िन ये स‌िंपल जींस और टीशर्ट में नजर आ सकती हैं, तो दूसरे ही द‌िन ब‌िलकुल सजी-धजी। इन्हें नए-नए Trends अपनाना बेहद पसंद आता है।

फैशन सेलेब- सोनम कपूर, सोनाक्षी स‌िन्हा

6. Cancer

fashion-canceremotions और sentiments से भरपूर इस स्टार साइन के लोग वही पहनते हैं, जो इनका द‌िल पसंद करता है। फ‌िर चाहे वो पुरानी से पुरानी फटी हुई टीशर्ट ही क्यों न हो। इनका स्टाइल और ड्रेस‌िंग सेंस भी emotions से प्रभाव‌ित होता है। इसके अलावा रेट्रो और व‌िंटेज स्टाइल इन्हें खासतौर पर पसंद आता है।

ADVERTISEMENT

फैशन सेलेब- कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, कर‌िश्मा कपूर

7. Leo

fashion-leoइस स्टार साइन के ल‌िए सबसे जरूरी होता है सबकी attention पाना और इसका सबूत नजर आता है इनकी वार्डरोब में। ब्राइट कलर और महंगे Brands  इनकी स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा जुड़े रहते हैं। Glamorous  द‌िखने में इन्हें कभी झ‌िझक नहीं होती और फैशन के आगे बजट इनके ल‌िए कभी च‌िंता का कारण नहीं बनता।

फैशन सेलेब- काजोल

8. Virgo

fashion-virgoPerfection इस स्टार साइन के ल‌िए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसल‌िए इस स्टार साइन का Style होता है Classy और Polished. हमेशा organized रहना पसंद करने वाला ये स्टार साइन सही मौके पर सही तरह से ड्रेसअप होना जानता है। इस स्टार साइन की लड़क‌ियां हमेशा Trends के मामलों में अपडेट रहती हैं और अपनी वार्डरोब को भी इसके ह‌िसाब से मेनटेन करती हैं। हालांक‌ि इस वजह से इन्हें फैशन आउट होने के बाद दोबारा वार्डरोब पर मेहनत भी करनी पड़ती है।

ADVERTISEMENT

सेलेब- करीना कपूर, नेहा धूप‌िया

9. Libra

fashion-libraआप Romantic हैं और आपको पसंद है lady-like स्टाइल। इस स्टार साइन की लड़क‌ियों को खूबसूरत जूलरी और flirty ड्रेसेज़ पसंद आती हैं। फैशन के मामले में ये काफी conscious रहती हैं। लेकिन इन्हें Style और Simplicity के बीच बैलेंस बनाना भी खूब आता है।

सेलेब-सोहा अली खान

10. Scorpio

fashion-scorpioइन्हें पसंद है वो स्टाइल, जो देखने वालों को attract करे। फ‌िर चाहे वो Backless ब्लाउज़ हो या पेंस‌िल हील्स। इस स्टार साइन की लड़क‌ियों को मालूम होता है अपनी Personality को क‌िस तरह पेश क‌िया जाता है। ब्लैक और रेड जैसे sensual colors  हमेशा इनकी वार्डरोब में शाम‌िल होते हैं।

ADVERTISEMENT

सेलेब- ऐश्वर्या राय, सुष्म‌िता सेन

11. Sagittarius

fashion-sagiइस स्टार साइन के द‌िमाग में होता है traveling  का जुनून। free-spirit नेचर वाली इस स्टार साइन की लड़क‌ियों का स्टाइल भी कुछ ऐसा ही होता है। शॉर्ट Skirtsऔर लेदर Jackets इनकी adventurous Personality पर काफी सूट करती हैं। इनकी वार्डरोब में हमेशा मौजूद होते हैं ढेरों Casual आउटफ‌िट्स।

सेलेब- दीया म‌िर्जा, समीरा रेड्डी, ईशा गुप्ता

12. Capricorn

fashion-capricornइस स्टार साइन की लड़क‌ियों को हर ड्रेस के साथ elegance एड करना अच्छी तरह आता है। ये अपने Comfort जोन में रहकर ही अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाती हैं। एक लाइन में इनके स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में बताया जाए, तो वो होगा- classy, simple और sophisticated

ADVERTISEMENT

सेलेब- दीप‌िका पादुकोण, व‌िद्या बालन

Images: Tumblr.com

यह स्टोरी Popxo के लिए Ipsa Sharma ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: आपको कैसी दुल्हन बनना पसंद है आपका Zodiac भी बताता है..

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: आपके मन के डर भी बताता है आपका Zodiac

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT
good points logo

good points text