ADVERTISEMENT
home / Friends and BFFs

Late night parties और 10 फायदे जब आपका best friend हो लड़का

अगर आपके पास दोस्तों की ज़बरदस्त टोली है तो आप अपनी ज़िंदगी का पूरा लुत्फ़ उठा रहीं हैं। कहते हैं न ज़िंदगी दोस्तों से ही हसीन है, अकेला तो कब्र में रहा जाता है। ज़ाहिर है आपके ग्रुप में कुछ लड़कियां होंगी कुछ लड़के होंगे। ऐसा माना जाता है कि एक लड़की की बेस्ट फ्रेंड एक लड़की ही होती है जिससे वो सब कुछ शेयर करती है पर क्या होता है जब आपका best buddy कोई लड़का हो? क्या नफ़ा-नुकसान है इस दोस्ती में, बताते हैं हम।

1. आप का अंदाज़ bold & brave हो जाता है

आप girlish से हटकर थोड़ी dude-type हो जाती हैं, मतलब बेफिक्र, बिंदास, मनमौजी और बेपरवाह। आपको सोसाइटी और ज़माने की बातों से कम फर्क पड़ता है।

1

2. आपका टाइम शाम के 8 बजे के बाद भी चलता है

मतलब ये कि 8 बजे और आप घर में, ये बिल्कुल नहीं चलेगा। शाम को घूमने के लिए आपको दो घंटे extra allowed हैं…क्योंकि आपके साथ है आपका best friend …जो लड़का है!! :p

ADVERTISEMENT

2

3. आप उसके साथ एक्स्ट्रा-प्रोटेक्टिव फील करती हैं

लड़के ज्यादा प्रोटेक्टिव होते हैं ये हम सभी जानते हैं, फिर अगर आपके पास एक boy-best friend हो, तो लाइफ़ थोड़ी इज़ी हो जाती है। आपको खुद के लिए अलग से परेशान होने की ज़रूरत नहीं, आप उसके साथ बेपरवाह रह सकती हैं क्योंकि आपको उस पर पूरा भरोसा है। अगर आप रात में भी कहीं जा रहे हैं तो भी आप बेफिक्र रहती हैं।

4. अपने लुक पर ध्यान देने की टेंशन भी खत्म

ऐसा अक्सर होता है कि अगर हम अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जा रहे हैं तो खुद पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ये ड्रेस कैसी लग रही है, बाल बांध लूं या खुले रहने दूं, इन पर कौन-से फुटवियर्स अच्छे लगेंगे.. वगैरह-वगैरह। इतने ताम-झाम के बाद जाकर आप चैन की सांस लेती हैं पर अपने इस बेस्ट फ्रेंड से मिलने के लिए आपको खुद पर ध्यान देने की भी ज़रूरत नहीं। आप झल्ली, बिंदास या जैसी भी हैं, अपने दोस्त को वैसी ही पसंद हैं। आप इसे अपने झोले जैसे पजामे वाले अवतार में भी मिल सकती हैं।

4

ADVERTISEMENT

5. टांग-खींचाई! हद से ज्यादा

अगर आपका बेस्ट फ्रेंड लड़का है तो यकीन मानिए उसका appreciate करने का अंदाज भी अलग होगा और आपको criticize करने का तरीका भी बिल्कुल अलग। किसी ड्रेस में अगर आप अच्छी नहीं लग रही हैं तो वो आपको तब तक चिढ़ाएगा जब तक उस ड्रेस को आप अपने वार्डरॉब से ही निकालकर बाहर नहीं फेंक देती!!

5

6. कोई rivalry नहीं, कोई comparison नहीं

जब एक लड़की आपकी बेस्ट फ्रेंड होती है तो आप दोनों में एक अनकहा competition रहता है… क्लास में किसके ज्यादा नंबर आए, पार्टी में कौन ज्यादा अच्छा लगा, किसका ब्वॉयफ्रेंड ज्यादा handsome है… वगैरह-वगैरह। लेकिन thank god!! अगर बेस्ट फ्रेंड लड़का हो तो ऐसा कुछ नहीं होता!!

7. बड़ी अनोखी है आपकी Bonding

मतलब लड़कियों वाली ड्रामेबाज़ी नहीं, लड़कों वाला अल्हड़पन नहीं। आप उसकी प्रॉब्लम्स सॉल्व करती हैं, उसे उससे बेहतर समझती हैं और वो आपके बिना कहे आपकी सारी बातें समझ जाता है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ किसी तीसरी दुनिया में चले जाते हैं जहां “मुझे कोई नहीं समझता” वाली प्रॉब्लम टिकती ही नहीं।

ADVERTISEMENT

8. उसे पता है क्या है पर्फेक्ट

आप किस ड्रेस में अच्छी लगती हैं से लेकर आपकी लाइफ का अगला डिसीज़न क्या होना चाहिए इस बात का वह पूरा ख्याल रखता है। आपकी 24 घंटे वाली बकबक सुनता है वो भी बिना उबाऊ शक्ल बनाए। आप भी उसे पर्फेक्ट गाइडेंस देती हैं। आपको लगता कोई बॉयफ्रेंड आपको इतना झेल सकता है?

9. अगर आपकी लाइफ में कोई आया तो…

तो उसे सबसे पहले कुछ exams पास करने होंगे। आपका ये दोस्त उसे ठीक से जाने-समझे बिना उसे आपके करीब भटकने भी नहीं देगा। और हां…आपका बेस्ट फ्रेंड उसकी पूरी जासूसी करके आपको रिपोर्ट भी देगा! 😉

8

10. लोगों को लगता है कि आप committed हैं

Actually लोगों के पास खूब टाइम है जिसमें वो आपके बारे में सोचते हैं और समाज की सोच यहीं रुक जाती है कि आप दोस्त नहीं, couple हैं। आप उनके बारे में सोचना बंद करें।

ADVERTISEMENT

9

11. लड़कियां आप से जलती हैं

अब जलेंगी नहीं तो क्या करेंगी? अगर वो उसे पसंद करती हैं और वो लड़का अपना पूरा टाइम आपके साथ बिताता है, तो बुरा तो लगेगा न! आप उसे अकेला छोड़ें तब तो उसे किसी की कमी महसूस हो और वो ‘girl-friend’ के बारे में सोचे..कुछ समझ आया?

10

 

ADVERTISEMENT

GIFs: giphy.com

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT