ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Bridal Beauty Trend

Year Ender 2022: आलिया भट्ट से लेकर मौनी रॉय, शिबानी दांडेकर तक, सेलेब्स ने सेट किया ब्राइडल ब्यूटी ट्रेंड

फिल्म एक्ट्रेस जब शादी करती हैं तो उनके ब्राइडल लुक पर हर फैशन और ब्यूटी लवर की नजर रहती है। ऐसा इसलिए कि फैशन से लेकर ब्यूटी तक, एक्ट्रेस के वेडिंग और प्री वेडिंग डे लुक, उनके आउटफिट, मेकअप, हेयरस्टाइल ट्रेंड सेट करने के लिए काफी होते हैं। साल 2022 में आलिया भट्ट, मौनी रॉय, शिबानी दांडेकर, नयनतारा, हंसिका मोटवानी जैसे सेलेब्स ने सेट किया है ये ब्राइडल ब्यूटी ट्रेंड। देखिए-

बन नहीं खुले बाल

साभार- इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट ने अपने ब्राइडल लुक के लिए क्लीन बन, गजरा आदि को न अपनाकर अपने बालों को खुला रखा था। एक्ट्रेस का ब्राइडल हेयर लुक लोगों को खूब पसंद आया था। एक्ट्रेस का सॉफ्ट, सटल मेकअप और लाइट आयवरी साड़ी भी उन्हें ट्रेडिशनल ब्राइड्स से हटकर मिनिमल लुक दे रहा था।

म्यूटेड मेकअप

साभार- इंस्टाग्राम

इस साल बॉलीवुड ब्राइड्स ने पारंपरिक हेवी ब्राइडल मेकअप को डिच करके म्यूटेड मेकअप लुक को ज्यादा तवज्जो दिया। शिबानी दांडेकर ने अपने मरमेड स्टाइल ब्राइडल गाउन के साथ म्यूटेड मेकअप लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर फिगर हगिंग गाउन के साथ फ्लॉलेस स्किन, न्यूड ब्राउन लिप्स, प्रॉपर फिल्ड ब्रो, फॉल्स आईलैशेज से लाइन्ड ब्रॉन्ज आइलिड्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

शिबानी ने जहां गाउन के साथ म्यूटेड मेकअप लुक अपनाया था, वहीं हंसिका मोटवानी ने भी अपने ब्राइडल लुक के लिए रेड वेलवेट लहंगे के साथ इसी तरह का मेकअप लुक अपनाया था। 

ADVERTISEMENT

क्लासिक स्मोकी आईज़

साभार- इंस्टाग्राम

मौनी रॉय ने साल के शुरुआत में ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी करके वुड बी ब्राइड्स के लिए ब्राइडल इंस्पिरेशन दे दिया था। एक्ट्रेस ने एक ही दिन में दो बार शादी की थी। एक बार वो व्हाइट साड़ी में साउथ इंडियन ब्राइड की तरह रेडी हुई और दूसरी बार उन्होंने रेड सब्यसाची लहंगे में ब्राइडल लुक लिया था। इन दोनों लुक्स में मौनी ने स्मोकी लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी के साथ अपने स्मोकी आई मेकअप में शिमरी टच देते हुए गोल्डन शिमरी स्मोकी लुक अपनाया था। 

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा ने भी अपनी शादी पर रेड साड़ी के साथ क्लासिक स्मोकी आईज़ ही रखे थे। 

मिनिमल मेहंदी

इस साल साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन की शादी सुर्खियों में रही। नयनतारा का ब्राइडल आउटफिट के लिए ऑल रेड लुक चुना था और उनकी साड़ी से लेकर वेल तक सभी रेड थे। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ मल्टीलेयर्ड नेकलेस से अपने लुक को सालों तक के लिए एक इंस्पिरेशन बना दिया है।

साभार- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने टेक्सचर्ड बन, न्यूड पिंक लिप्स, क्लासिक स्मोकी आई और परफेक्ट लाइन्ड ब्रोज़ से अपने लुक को कंप्लीट किया था। नयनतारा ने अपने हाथों में ब्राइडल भरी हुई मेहंदी की जगह मिनिमल मेहंदी लगाई थी। नयनतारा के पहले आलिया भट्ट ने भी मिनिमल मेहंदी ही लगाई थी।

ADVERTISEMENT

वेवी हेयर

आलिया भट्ट ने भले ही अपने ब्राइडल लुक के लिए लाइट वेवी हेयर लुक अपनाया था, ये ट्रेंड लगभग सभी सेलेब्स के किसी न किसी प्रीवेडिंग फंक्शन में जरूर दिखा। ऋचा चड्ढा ने भी एक्टर अली फजल के साथ अपने रिसेप्शन पर और अपनी मेहंदी के दौरान वेवी हेयर लुक अपनाया था।

19 Dec 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT