ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Butterfly Eyeliner Trend

आई मेकअप में फिर से लौट आया है बटरफ्लाई लाइनर, जानिए क्या है ये Y2K ब्यूटी ट्रेंड

मेकअप और फैशन को फॉलो करने वाले जानते हैं कि रेट्रो हेयर स्टाइल्स और आई मेकअप हमेशा से कुछ नया ट्राई करने की चाहत रखने वाले न्यू जेनरेशन को आकर्षित करते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर 90 के दशक से लेकर साल 2000 के आसपास चला बटरफ्लाई आई मेकअप एक बार फिर से छाया हुआ है। इसे हॉलीवुड सेलेब्स से लेकर देसी-विदेशी ब्यूटी इंफ्लुएंसर और कुछ फेस आर्ट पसंद करने वाले सेलेब्स भी ट्राई कर रहे हैं। 

इसे आप पहले चल चुके बटरफ्लाई क्लिप्स और बटरप्लाई की तरह एक्स्ट्रा लॉन्ग लैशेश ट्रेंड का एक्सटेंशन मान लें। बटरफ्लाई आईलाइनर यूफोरिया मेकअप पसंद करने वालों को खूब पसंद आता है और हैप्पी, कलरफुल, पॉजिटिव वाइब्स के लिए परफेक्ट है।  

मिनिमल लुक के लिए ऐसे करें रिक्रिएट

कुछ दिनों पहले अमेरिकन मॉडल हेली बीबर ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने ब्लैक विंग्ड लाइनर के साथ लोअर लैशलाइन पर बटरफ्लॉई ब्लू कलर में स्मज लुक में लाइनर लगाया था। हेली ने इस पोस्ट के साथ कई बटरफ्लाई इमोजी शेयर करते हुए पैन्स को दिखाया था कि कैसे सटल अंदाज में इस ट्रेंड को फॉलो किया जा सकता है।

बोल्ड और ब्यूटीफुल बटरफ्लाई मेकअप

सबसे अलग और वायब्रेंट लुक पाने के लिए बोल्ड आई मेकअप परफेक्ट होता है। ब्लू, पर्पल जैसेस रंगों से बटरफ्लाई विंग्स क्रिएट करें। इसके लिए एक या दो शेड मिक्स भी कर सकते हैं, इसे राइनस्टोन से और आकर्षक बना सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

सॉफ्ट कलर्स से क्रिएट करें विंग्स

साभार- इंस्टाग्राम

सनशाइन कलर्स जैसे यलो, ऑरेंज या फिर पेस्टल पिंक, लिलैक जैसे रंग को यूज करते हुए आंख के पास बोल्ड बटरफ्लाई विंग्स बनाएं। ये कलर्स ब्राइट होते हुए भी सॉफ्ट दिखते हैं और पूरे लुक को यूफोरिया मेकअप वाला टच देते हैं।

आउटलाइन से करें रिक्रिएट

मेकअप एक तरह का आर्ट है और बटरफ्लाई मेकअप इसका सबसे क्रिएटिव रूप। कोई जरूरी नहीं है कि बटरफ्लाई के विंग्स किसी ड्रॉइंग की तरह दिखे, इसे अलग अलग रंगों से सिम्बॉलिक तरीके से भी लगाया जा सकता है।

ओवर द टॉप लुक के लिए किसी एक कलर से क्रिएटिव तरीके से बटरफ्लाई आईलाइनर लगाकर अपने लुक को सबसे अलग, सबसे वाइब्रेंट और हैपनिंग बनाया जा सकता है। 

जो लोग अपनी आंखों से बात करना पसंद करते हैं और हमेशा सबसे अलग दिखना एंजॉय करते हैं और जो मेकअप लवर्स हैं उन्हें ये ट्रेंड जरूर फॉलो करना चाहिए।

ADVERTISEMENT
06 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT