आपने भी अपनी जिंदगी में कभी न कभी सक्सेसफुल होने के बारे में और सुकून से जिंदगी गुजारने के बारे में जरूर सोचा होगा। हालांकि, ऐसा कैसे किया जा सकता है? ये हर इंसान के लिए एक पहले है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितने भी सक्सेफुल लोग हैं उनकी कुछ ऐसी आदते हैं, जो उनके लिए हमेशा काम करती आई हैं। वैसे तो ऐसी बहुत सारी आदते हैं जो आपको सक्सेसफुल बनने में मदद करती हैं लेकिन हम यहां दुनिया के सबसे सक्सेसफुल लोगों की 7 आदतों के बारे में बात करेंगे जिनकी मदद से वो इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। और 2023 खत्म होने से पहले आपको भी इन आदतों को अपना लेना चाहिए।
टाइम मैनेजमेंट

सक्सेसफुल लोगों के लिए उनका वक्त सबसे कीमती होता है। वो अपने टास्क को सबसे पहले रखते हैं और जरूरत पड़ने पर ही अपने शेड्यूल को बदलते हैं। साथ ही वो ऐसी चीजों को करने से बचते हैं, जिनसे उनका समय बर्बाद होता है। असरदार टाइम मैनेजमेंट से वो अपने दिन में सभी कामों को आसानी से कर पाते हैं।
‘हमें अपने वक्त को टूल की तरह इस्तेमाल करना चाहिए, काउच की तरह नहीं’ – John F. Kennedy
गोल सेटिंग
सक्सेसफुल लोग अपने गोल्स पर फॉकस रखते हैं और उन्हें पूरा भी करते हैं। वो उन चीजों को विजुअलाइज करते हैं जिसे वो पाना चाहते हैं और फिर उन्हें ऑब्जेक्टिव में बदलते हैं। ये गोल्स असल में रोडमैप की तरह काम करते हैं, जिससे उन्हें डायरेक्शन और मॉटीवेशन मिलता है।
”इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितनी दूर गिरे, लेकिन मायने ये रखता है कि आप कितनी तेजी से वापस रास्ते पर आए” – Zig Ziglar
अपने इरादों पर डटे रहना
जब बात सक्सेस की आती है तो ऐसा नहीं है इसे पाना बहुत आसान होता है। इस सफर में कई बार लोग गिरते हैं और संभलते हैं या फिर उनके रास्ते में कई परेशानियां और चुनौतियां आती हैं। हालांकि, वही लोग सक्सेस पाते हैं जो इन चुनौतियों से हार नहीं मानते हैं और वापस आगे बढ़ने का फैसला करते हैं। वो चुनौतियों को चैलेंज की तरह देखते हैं और उनका सामना कर के अधिक मजबूत बनते हैं और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।
”कोई भी लौहे को खत्म नहीं कर सकता लेकिन उसकी जंग ऐसा कर सकती है। ऐसे ही एक इंसान को भी केवल उसका दिमाग ही तबाह कर सकता है।” – Ratan Tata
स्वास्थ्य

सक्सेसफुल लोग अपने स्वास्थ्य को हमेशा अहमियत देते हैं क्योंकि यह कॉमन सेंस है कि कोई भी अपने स्वास्थ्य को दांव पर लगा कर कामयाब नहीं हो सकता है। अगर आप कामयाब हो भी जाते हैं तो भी उस जीत का कोई मतलब नहीं रह जाता है। अधिकतर सक्सेसफुल लोग अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को अहमियत देते हैं। इसके लिए वो एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट और अपनी बॉडी को रेस्ट भी देते हैं। साथ ही एक रूटीन को फॉलो करते हैं।
”आपका वक्त सीमित है, इसे दूसरों की जिंदगी को जीने के लिए बर्बाद न करें।” – Steve Jobs
नेटवर्किंग
स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप बनाना और उन्हें मैंटेन करना सक्सेस की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी होता है। सक्सेसफुल लोग नेटवर्किंग की ताकत को जानते और समझते हैं। वो अपने वक्त को प्रोफेशनल रिलेशनशिप्स में इंवेस्ट करते हैं। साथ ही वो कोलैबोरेशन, मेंटोरशिप और सपोर्ट को भी अहमियत देते हैं।
”अगर आप सपना देख सकते हैं तो उसे पूरा भी कर सकते हैं।” – Walt Disney
सोसाइटी को वापस देना
अधिकतर सक्सेसफुल लोग सोसाइटी को वापस देने में यकीन करते हैं। वो अपनी ताकत को जानते हैं और इस वजह से अपनी सक्सेस से दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं। इसमें चैरिटेबल डोनेशन, मेंटोर करना या फिर कम्यूनिटी से जुड़ी चीजों के लिए काम करना आदि शामिल है।
”आप वो सब पा सकते हैं जो आप चाहते हैं लेकिन ऐसा आप तभी कर सकते हैं जब आप उन सब चीजों का त्याग कर देते हैं जो आपके पास हैं।” – Oprah Winfrey
कुछ न कुछ सीखते रहना

जिंदगीभर कुछ न कुछ सीखते रहना भी सक्सेसफुल लोगों की एक आदत होती है। वो जानते हैं कि बहुत सी चीजों की जानकारी होना या फिर समझ होना अपने आप में एक ऐसी ताकत है, जिसे उनसे कोई छीन नहीं सकता है। इस वजह से वो नई स्किल या फिर जानकारी लेते रहते हैं। ये वाकई बहुत ही अच्छी आदत है और इससे आप बदलती दुनिया में रिलेटेबल रह पाते हैं।
”जिंदगी एक ऐसी परीक्षा है, जिसका सिलेबस किसी को पता नहीं होता और इसके question paper भी सेट नहीं होते। न ही इसके सही जवाब होते हैं”। – Sudha Murthy
Image Credit – Pexels