ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Women winners of Kaun Banega Crorepati

KBC के सीज़न 1 से लेकर सीज़न 15 तक ये 12 महिलाएं अपने ज्ञान बल पर बन चुकी हैं करोड़पति

भारत का सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के सभी सीजन इतने यादगार है कि फैंस उनके विजेताओं को भी नहीं भूले हैं। यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। इस शो का पहला एपिसोड सन 2000 में प्रसारित हुआ था। यह अंग्रेजी गेम शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर’ की तर्ज पर शुरू हुआ था। हर साल इस शो ने कई कॉमन लोगों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया और यही वजह है कि इसके कई विनर्स की लाइफ ही बदल गई। आपने कौन बनेगा करोड़पति के सीज़न में कई महिलाओं को 1 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार घर ले जाते देखा गया है। आज यहां हम सीजन 1 से लेकर अब तक के फीमेल विनर्स के बारे में जानेंगे।

ये हैं KBC की अब तक की करोड़पति महिलाएं | Women winners of Kaun Banega Crorepati List in Hindi

‘कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों’ इस कहावत को कई महिलाओं ने चरितार्थ कर दिखाया है। आइए मिलते हैं कौन बनेगा करोड़पति शो के अब तक के सीजन की करोड़पति महिलाओं (Women winners of Kaun Banega Crorepati) से और जानते हैं उनके बारे में –

1. राहत तस्लीम (KBC Season 4 Winner)

kbc season 4 winner

केबीसी में 1 करोड़ की रकम जीतने वाली पहली महिला झारखंड की राहत तस्लीम थी। साल 2010 में प्रसारित हुए चौथे सीजन में वो पहली महिला करोड़पति बनी थीं। हालांकि तस्लीम पांच करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई थीं और उन्हें एक करोड़ जीतकर ही संतोष करना पड़ा था। शो जीतने से बने पैसों से उन्होंने गारमेंट्स का एक शोरूम खोल लिया था।

2. सनमीत कौर (KBC Season 6 Winner)

इस शो में अभी तक कई लोग करोड़ों रुपये जीत चुके हैं। लेकिन पहली महिला जिन्होंने 5 करोड़ की इनामी रकम जीती थी, वे हैं सनमीत कौर। चंडीगढ़ की रहने वाली सनमीत कुछ सालों से मुंबई में रहती हैं, उन्होंने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की थी। सनमीत के पति मनमीत एक्टर हैं और कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभा चुके हैं।

ADVERTISEMENT

3. फिरोज फातिमा (KBC Season 7 Winner)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली 22-वर्षीय फिरोज फातिमा ने केबीसी के सातवें सीजन में करोड़पति बन कई महिलाओं के अंदर कुछ कर दिखाने की ज्वाला प्रज्वल्लित की। फातिमा केबीसी में भाग लेने का उनका एकमात्र मकसद इतनी रकम जीतना था, जिससे वह अपने दिवंगत पिता द्वारा लिए गए कर्ज को चुका सकें। और अपनी बहनों की आगे की पढ़ाई कर सकें।

4. अनामिका मजूमदार (KBC Season 9 Winner)

जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार शो में 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपये घर ले गई थीं। अनामिका ने 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। हालांकि उन्होंने इसका जवाब दिए बिना ही शो से क्विट करना बेहतर समझा। 

5. विनीता जैन (KBC Season 10 Winner)

असम की बिनीता जैन ने शानदार तरीके से खेलते हुए एक करोड़ की राशि जीतकर सीजन 10 की पहली करोड़पति बनी। विनीता ने यहां पर 1 करोड़ के साथ ही महिंद्रा मराजो भी जीती। एक करोड़ जीतने के बाद बिनीता से शो का आखिरी और सात करोड़ का सवाल किया गया। लेकिन जवाब न पता होने की वजह से उन्होंने शो क्विट कर लिया था।

6. बबिता ताड़े (KBC Season 11 Winner)

महाराष्ट्र के अमरावती जिले की बबिता ताड़े केबीसी सीजन 11 की पहली महिला करोड़पति बनीं। वह एक स्कूल में मिड डे मील बनाती, जहां उन्हें मात्र 1500 रुपये मासिक वेतन मिलता था। उनके पति उसी स्कूल में चपरासी थे। बबिता ताड़े को प्यार से सभी खिचड़ी काकू बुलाते। 1500 रुपये से 1 करोड़ तक का सफर तय करने वाली बबिता कई महिलाओं के लिए मिसाल बनीं।

ADVERTISEMENT

7. नाजिया नसीम (KBC Season 12 Winner)

रांची की रहने वाली नाजिया नसीम को केबीसी-12 का पहला करोड़पति होने का गौरव हासिल हुआ है। 7 करोड़ का सवाल सुनने के बाद नाजिया ने कहा, जिंदगी में बहुत रिस्क लिए हैं एक और सही। हालांकि वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाई और 1 करोड़ की धनराशि ही जीतीं। नाजिया के करोड़पति बनने पर अमिताभ बच्चन ने खड़े होकर उनके लिए जोरदार तालियां भी बजाईं।

8. मोहिता शर्मा (KBC Season 12 Winner)

वहीं सीजन 12 की दूसरी महिला करोड़पति बनीं हिमाचल के कांगड़ा के देहरा की रहने वाली मोहिता शर्मा। उस समय वो 2017 बैच की आईपीएस थीं। मोहिता उन दिनों जम्मू-कश्मीर के बारी ब्राह्मणा शहर में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के बतौर तैनात थीं। उनके पति आईएफएस हैं। मोहित शर्मा इस सीजन की ऐसी दूसरी कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने एक करोड़ के सवाल का जवाब सही दिया।

9. अनुपा दास (KBC Season 12 Winner)

वहीं सीजन 12 की तीसरी महिला करोड़पति बनीं छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली अनूपा दास। बेहद सिंपल सी दिखने वाली अनूपा की जानकारी देख होस्ट अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। अनूपा दास ने बिना लाइफलाइन के कई ऐसे सवालों के जवाब दिए, जिनका जवाब बिना जानकारी देना काफी मुश्किल था।  7 करोड़ के सवाल का सही जवाब जानते हुए भी वह 7 करोड़ रुपये नहीं जीत पाईं और गेम क्विट कर दिया।

10. हिमानी बुंदेला (KBC season 13 Winner)

आगरा की हिमानी बुंदेला ने, जिनकी एक हादसे में दोनों आंखों की रोशनी भले चली गई लेकिन हिम्मत की रोशनी से उन्होंने जो कर दिखाया वो उन लाखों करोड़ों लोगों के लिए एक मिसाल है। अपनी मेहनत लगन और कॉन्फिडेंस के साथ अमिताभ बच्चन के सभी सवालों के ठीक से जवाब दिए और उसका एक नतीजा रहा कि उन्होंने एक करोड़ रुपए जीते।10 साल पहले एक सड़क हादसे में हिमानी की आंखों की रोशनी चली गई। आंखों से दिखना भले बंद हो गया मगर हिमानी ने सपने देखने नहीं छोड़े।

ADVERTISEMENT

11. गीता सिंह गौर (KBC season 13 Winner)

वहीं इस सीजन की दूसरी महिला करोड़पति का बनने का मौका मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली गीता सिंह गौर को मिला। गीता जी ने तो इस शो में आकर एक मिसाल कायम कर दी। उन्होंने दो लाइफलाइन का यूज किए बिना ही 1 करोड़ रुपए जीत लिए। उन्होंने इस सीजन में 1 करोड़ तो इनाम में मिले ही साथ में उन्हें एक कार भी गिफ्ट के तौर पर मिली। बेहद कम उम्र में गीता सिंह की शादी करवा दी गई थी जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। लेकिन शादी के बाद पति के सपोर्ट के चलते उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई कंप्लीट की। 

12. कविता चावला (kbc season 14 winner)

मुंबई के कोल्हापुर की रहने वालीं 45 वर्षीय कविता चावला केबीसी 14 की पहली करोड़पति बनीं। कविता ने बताया कि केबीसी में आने का उनका सपना पूरा होने में 21 साल लगे। महज 12वीं पास होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से जो मकाम कविता ने हासिल किया है वह काबिले तारीफ है। केबीसी के मंच पर ऐतिहासिक जीत के साथ कविता ने एक मिसाल पेश की है, लेकिन वह 7.5 करोड़ रुपये का सवाल देने से चूक और 1 करोड़ की ही धनराशि जीत पाईं।

27 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT