ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
नाराज देशवासियों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से क्यों कहा – शर्म करो

नाराज देशवासियों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से क्यों कहा – शर्म करो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय लोगों के निशाने पर हैं। इस बार सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किये जाने की वजह रोहिंग्या शरणार्थी नहीं, बल्कि अमेरिकन रियलिटी शो क्वांंटिको में उनकी भूमिका है, जिसे लोग भारत राष्ट्र विरोधी मान रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस काम को शर्मनाक बताने के लिए सोशल मीडिया में ट्विटर पर एक नया हैशटैग चला है – #ShameonyouPriyankaChopra । ट्विटर यूजर प्रियंका की इतनी आलोचना इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी रियलिटी शो- क्वांटिको में भारत विरोधी ही नहीं, बल्कि हिंदुत्व विरोधी डायलॉग बोलते हुए भारत को एक साजिशकर्ता कहा है।

पाकिस्तानी नहीं, राष्ट्रवादी

प्रियंका के ट्विटर हैंडल पर तो क्वांटिको के उस खास एपिसोड में प्रियंका के इन डायलॉग वाली क्लिप भी शेयर की गई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा एक व्यक्ति के बारे में कह रही हैं कि ये पाकिस्तानी नहीं, भारतीय राष्ट्रवादी है, क्योंकि इसने रुद्राक्ष की माला पहनी है। यह पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारतीय राष्ट्रवादी है जो पाकिस्तान को फंसाने की कोशिश कर रहा है। यह डायलॉग प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको के तीसरे सीज़न और पांचवे एपिसोड में बोले हैं और यही वह बड़ी वजह है, जिससे प्रियंका की जबरदस्त आलोचना की जा रही है। प्रियंका की आलोचना के लिए देश के सोशल मीडिया यूजर #ShameOnYouPriyankaChopra के साथ- साथ #BoycottQuantico हैशटैग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

न्यूक्लियर अटैक की साजिश

अमेरिका के रियलिटी शो क्वांटिको में प्रियंका चोपड़ा एफ़बीआई एजेंट बनी हैं। उनकी टीम जब कुछ लोगों पर पाकिस्तानी होने का शक होने पर उन्हें पकड़ लेती है तब प्रियंका चोपड़ा इनमें से एक व्यक्ति के गले में रुद्राक्ष की माला देखकर यह डायलॉग बोलती हैं। इस एपिसोड की क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा है कि क्वांटिको का यह एपिसोड एक ऐसे हिंदू पर है, जिसने रुद्राक्ष की माला पहन रखी है। यह व्यक्ति भारत का पाया जाता है जिसे भारतीय सरकार की न्यूक्लियर अटैक की साजिश के बारे में जानकारी है। इस ट्विटर यूजर ने लिखा है कि क्या सिर्फ कुछ पैसों और प्रसिद्धि के लिए एक अंततराष्ट्रीय शो पर अपने देश की बेइज़्जती करना सही है। इसी क्लिप के साथ देखें एक और ट्विटर यूजर की यह ट्वीट –

राष्ट्र से बढ़कर पैसा और सफलता

एक और ट्विटर यूजर अभिरुचि ने इस बारे में कहा है कि पैसे और सफलता को राष्ट्र से ऊपर रखने का सबसे बड़ा उदाहरण। प्लीज आप हॉलीवुड में ही रहें, भारत को ऐसे ट्रेटर्स की जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENT

फिल्मों का करो बायकॉट

एक और ट्विटर यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की हर फिल्म को बायकॉट करने का आह्वान किया है।

दिल दुखाने वाला

एक ट्विटर यूजर मोहिनी जैन ने लिखा है कि यह देखकर दिल बहुत दुख गया है कि प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको के उस एपिसोड का पार्ट बनीं है, जिसमें एक हिंदू को आतंकवादी दिखाया गया है। इससे दूसरे धर्म के बारे में गलत संदेश जाता है और यह खासतौर पर ऐसे समय में हुआ है जब आतंकवाद एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। आप इसके लिए ना भी तो कह सकती थीं।

एक हिंदू आतंकवादी क्यों नहीं हो सकता

सोचा था देश का नाम रोशन करेगी

खाते इंडिया का, गाते पाकिस्तान का

पहले भी हुई हैं ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार भला- बुरा कहा गया है। एक बार उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाने पर उनके कपड़ों को लेकर ट्विटर यूजर्स ने ट्रोल किया था। इसके बाद जब प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की ओर से रोहिंग्या मुसलमानों के कैंप में जाकर बच्चों से मिलीं और उनके लिए मदद मांगी थी, तब भी भारत के लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

इन्हें भी देखें – 

ADVERTISEMENT
08 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT