ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
ज्यादा नारियल तेल भी चेहरे पर लगाने से हो सकती हैं आपको ये स्किन प्रॉब्लम्स

ज्यादा नारियल तेल भी चेहरे पर लगाने से हो सकती हैं आपको ये स्किन प्रॉब्लम्स

इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि नारियल का तेल हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। लेकिन अति हर चीज की बुरी होती हैं, खासतौर पर जब आप नारियल तेल का इस्तेमाल अपनी स्किन पर कुछ ज्यादा ही करते हों। क्योंकि नारियल तेल के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं, इसीलिए चेहरे पर इसका ज्यादा इस्तेमाल कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स (Why coconut oil is bad for your skin) को बुलावा भेज सकता है।

चेहरे पर ज्यादा नारियल का तेल लगाने से होने वाले नुकसान Why excess of coconut oil is bad for your skin in Hindi

त्वचा की सेहत के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा की अच्छी देखभाल करते हैं। बहुत से लोग सुबह नहाने के बाद अपने हाथों, पैरों और चेहरे पर नारियल का तेल लगाते हैं। वहीं कुछ लोग रात को सोते समय अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाना अच्छा मानते हैं, पर क्या ये एक सही कदम है? क्या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है? स्किन के लिए नारियल तेल का ज्यादा इस्तेमाल किस तरह से नुकसानदायक हो सकता है, आइए जानते हैं इसके बारे में –

फेशियल हेयर की समस्या

नारियल का तेल त्वचा के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। नारियल तेल लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। आप यह जानते हैं। अगर आप रात भर अपने चेहरे पर तेल लगाते हैं, तो आपके चेहरे के बालों के बढ़ने की संभावना अधिक होती है। यह आपकी त्वचा को तैलीय भी बना सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर रात में नारियल के तेल से चेहरे की मालिश भी की जाए तो चेहरा धोना चाहिए।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/get-rid-of-upper-lip-and-chin-hair-naturally-home-remedy-in-hindi

बढ़ सकती है मुहांसों की समस्या

नारियल तेल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसको गर्मियों में नहीं बल्कि ठंडियों में लगाए जाने की शिफारिश की जाती है। अगर आपको कोई ऐसी परेशानी है जो गर्मी या किसी भी प्रकार के हाई स्तर से आप जूझ रहे हैं तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गर्म होने की वजह से मुंहासे और भी बढ़ सकते हैं।

चेहरा लाल पड़ सकता है

जी हां, नारियल का तेल कठोर होता है। ये बालों और स्कैल्प के लिए तो सही है लेकिन चेहरे के लिए थोड़ी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। इसीलिए इसके चेहरे पर ज्यादा इस्तेमाल से बचें। क्योंकि शुद्ध नारियल तेल के अलावा अन्य नारियल तेल से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा लाल पड़ सकती है या फिर जलन की भी शिकायत होने की संभावना है।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-use-coconut-water-for-skin-care-routine-in-hindi

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

22 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT