ADVERTISEMENT
home / फैशन
व्हाइट फ्लोरल साड़ी करना चाहती हैं ट्राई तो इन बॉलीवुड Divas से ले सकती हैं स्टाइलिंग इंस्पीरेशन

व्हाइट फ्लोरल साड़ी करना चाहती हैं ट्राई तो इन बॉलीवुड Divas से ले सकती हैं स्टाइलिंग इंस्पीरेशन

गर्मियों का मतलब होता है फ्रेश कलर पहनना, जिनमें ब्राइट ह्यूज हों और फ्लोरल प्रिंट्स हों। और जैसे कि साड़ी के प्रति हमारा प्यार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में फ्लोरल प्रिंट्स को ही हम अपने ग्लेमरस लुक के ट्राई करना चाहेंगे। फ्लोरल साड़ी एक डिस्टिंक्ट फैशन चॉइस है, जो एलिगेंट और प्लेजेंट दोनों ही होती है। फ्लोरल साड़ी, सिल्क साड़ी की तरह फ्लैशी नहीं होती है और शिफॉन साड़ी की तरह बहुत ऑर्डिनरी भी नहीं होती है। इस तरह की साड़ी आपको इंपीरियल लुक देती हैं। तो आप भी इन बॉलीवुड सेलेब्स से व्हाइट फ्लोरल साड़ी को ड्रेप करने की इंस्पीरेशन ले सकती हैं।

ईशा गुप्ता

एक्ट्रेस कभी भी अपने स्वून-वॉर्थी स्टाइल से साइबर सिटीजन को इंप्रेस करने में फेल नहीं होती हैं। एक्टर ने शानदार व्हाइट साड़ी पहनी है जिस पर रेड और ब्लैक फूल बने हुए हैं और साथ में सिल्वर जरी वर्क किया गया है, जो साड़ी को सटल लुक दे रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी को स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ पहना है, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन और डीप बैक है। ईशा ने अपने लुक को स्टड चोकर, स्टेटमेंट इयररिंग्स और नीट बन और व्हाइट गजरा के साथ कंप्लीट किया है।

नोरा फतेही

एक्ट्रेस कभी भी अपने फैशनेबल लुक से फैंस को इंप्रेस करने में फेल नहीं होती हैं। नोरा इस मिनिमलिस्टिक साड़ी विद फ्लोरल प्रिंट्स में बहुत ही एलिगेंट लग रही है। रोजी रेड, गोल्ड और ग्रीन प्रिंट्स बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। नोरा ने अपनी साड़ी को फ्लॉलेस व्हाइट स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना है। एक्ट्रेस ने इसके साथ emerald नेक चोकर और इयररिंग्स पहने हैं और स्लीक हेयर डू के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट, प्रिंटिंड सेमी शीर लिनेन साड़ी में दिख रही हैं, जिस पर खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट बना हुआ है और यह हैप्पी मूड सेट कर रहा है। आलिया ने राउंड नेक, हाफ स्लीव लिनेन ब्लाउज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने हील सैंडल, ऑक्सीडाइज सिल्वर रिंग और स्टेटमेंट सिल्वर झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

ADVERTISEMENT

जाह्नवी कपूर

अगर आपके घर में शादी, घर पर पूजा या फिर कोई भी खास फंक्शन है तो जाह्नवी कपूर के लुक्स से आप इंस्पीरेशन ले सकती हैं। जाह्नवी ने अपनी फ्लोरल व्हाइट साड़ी के साथ स्कूप्ड वाइड नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है। साथ ही उन्होंने अपनी ज्वेलरी को मिनिमल रखा है। उन्होंने खूबसूरत झुमकी, जेम-अडोर्न रिंग और चंकी सिल्वर ब्रेसलेट से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

मौनी रॉय

मौनी ने फ्लोरल व्हाइट साड़ी विद रेड कलर फ्लॉवर लुक को रॉक किया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखा है उनके आउटफिट को ही पूरी बात करने दी है। मौनी ने अपनी साड़ी को 90s इंस्पायर्ड वेव्ज और सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने लुक में कोई एक्सेसरी एड नहीं की है और इस वजह से आप मौनी के इस स्टाइल को आसानी से रेप्लिकेट कर सकती हैं। साथ ही उनका यह लुक भी काफी फ्रेश है।

30 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT