ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा जब असल में ‘ऐतराज’ की सोनिया की तरह करने लगी थीं बिहेव, मां मधु से पड़ी थी डांट

प्रियंका चोपड़ा जब असल में ‘ऐतराज’ की सोनिया की तरह करने लगी थीं बिहेव, मां मधु से पड़ी थी डांट

प्रियंका चोपड़ा जोनस फिलहाल अपनी स्पाय थ्रिलर सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में प्रमोशन के दौरान ग्लोबल एक्टर ने अपने एक ऐसे करेक्टर के बारे में बात की जो उनके साथ रह गया था। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक करेक्टर में जाती हैं और फिर इससे स्नेप आउट करती हैं। इसी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उनका एक किरदार उनके साथ रह गया था और इसके लिए उन्हें अपनी मां से डांट भी पड़ी थी। प्रियंका चोपड़ा अपने करियर को लेकर काफी फोकस थीं और उन्होंने फिल्म ऐतराज में नेगेटिव करेक्टर प्ले किया था और फिल्म के खत्म होने के बाद भी यह किरदार उनके साथ ही रह गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने खुद सोनिया के जैसा बिहेव करना शुरू कर दिया था और इसके लिए उन्हें काफी एंबेरेस फील हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा 2004 में अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों को इंप्रेस करती आ रही हैं। इसी साल उन्हें बॉलीवुड फिल्म ऐतराज में ब्रेकआउट रोल निभाने के लिए क्रिटिकल अक्लेम भी मिला था। रोमांटिक थ्रिलर में प्रियंका ने एक पावरफुल किरदार निभाया था, जिसने सभी लोगों को काफी इंप्रेस किया था। इतना ही नहीं रोल इतना स्ट्रॉन्ग था कि फिल्म खत्म होने के बाद भी यह उनके साथ रह गया। अब्बास मस्तान की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ, करीना कपूर और अक्षय कुमार अहम भूमिकाओं में थे।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि वह मेडथ एक्टर हैं और इस वजह से वह किरदार के अंदर जाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह धीरे-धीरे चलने, डिलिबेरिटली बोने, कॉफी उठाने और सोनिया के जैसे ही देखने लगी थीं। यह उनकी मां मधु चोपड़ा ने नोटिस किया था और इसके लिए उन्हें डांटा भी था और कहा था कि घर आते वक्त वह इस किरदार को बाहर छोड़ कर आएं। एक्टर ने कहा कि उस वक्त वह छोटी थीं और उन्हें इसके लिए एंबेरस्ड भी महसूस हुआ था। यह उनके लिए एक बहुत बड़ा रोल था और वह इसमें कोई गलती नहीं करना चाहती थीं। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने फिल्म में अक्षय और करीना के साथ काम किया था, जो उस वक्त काफी मशहूर स्टार्स थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास काफी प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं। सिटाडेल के अलावा वह रोमांटिक ड्रामा लव अगेन में नजर आएंगी। साथ ही उनके पास एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं, जिसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखेंगी।

ADVERTISEMENT
21 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT