नहीं रहीं क्वीन एलिजाबेथ-II, जानिए उनके ताज में लगे भारत के कोहिनूर हीरे का अब क्या होगा
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ-II का 8 सिंतबर को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। महारानी 96 साल की थीं। उन्होंने इस गद्दी पर 70 साल राज किया। इसी वजह से ब्रिटिश इतिहास में में वो सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही शख्सियत रहीं। एलिजाबेथ द्वितीय 1952 से ब्रिटेन और एक दर्जन से ज्यादा अन्य देशों की रानी रहीं।
जानकारी के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पिछले साल से एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम से पीड़ित थीं। एक तरह से उठने-बैठने में दिक्कत से जुड़ी बीमारी है। इसकी वजह से मरीज को कुर्सी पर बैठने और उठने में परेशानी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। वह ठीक ढंग से चल-फिर भी नहीं पाते हैं। इसके अलावा उन्हें इसी साल कोरोना भी हो गया था, जिसकी वजह से उनकी तबियत लगातार खराब ही बनी रहती थी। कुछ समय पहले ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
कोहिनूर हीरे की हो रही चर्चा

महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके ताज में लगे बेशकीमती कोहिनूर हीरे की बातें एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई है। दरअसल, पिछले काफी समय से भारत के कई लोग चाहते हैं कि महारानी के ताज में लगे अपने देश के कोहिनूर हीरे को वापस भारत में लाया जाये। लेकिन अब ये सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर महारानी की मौत के बाद ये कोहिनूर हीरा किसका होगा।
अब किसका होगा कोहिनूर हीरा
बता दें एक समय पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने अपनी सरकार से कोहिनूर हीरे को भारत से लौटाने का आग्रह किया था। लेकिन कोई बात नहीं बनी थी। क्योंकि भारत अकेला ऐसा देश नहीं है जो इस कोहिनूर हीरे पर दावा जता रहा है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान ने भी इस हीरे पर अपने देश के होने का दावा पेश किया है। वहीं बात रही कि अब ये कोहिनूर हीरा किसे सौंपा जायेगा तो आपको बता दें कि ये ताज अगली महारानी को सौंपा जाएगा। हालांकि ब्रिटेन की नई महारानी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला होंगी जो एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी में सबसे आगे प्रिंस चार्ल्स की पत्नी हैं।
- Yoga for constipation: कब्ज की समस्या में दवा की तरह काम करते हैं ये योगासान
- Ramayana फिल्म में राम-सीता बन दिल जीतने आ रहे रणबीर-आलिया, जानिए कौन निभायेगा रावण का किरदार
- नेहा कक्कड़ के बर्थडे सेलिब्रेशन पर नहीं दिखे पति रोहनप्रीत सिंह तो फैन्स ने पूछा, “इनवाइट नहीं किया क्या”
- कियारा आडवाणी का ये नॉन-स्टिकी सीरम है उनके रूटीन का बेस्ट पार्ट
- कंगना रनौत ने लहंगे के साथ स्टाइल किया सग्गी फूल, जानिए क्यों है ये ज्वेलरी पीस खास