आजकल महिलाओं के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट बाजार में आ गए हैं। इनकी रेंज इतनी बड़ी होती है कि इन्हें गिन पाना भी मुश्किल होता है। खूबसूरत व फ्रेश स्किन के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स आते हैं। इन्हीं में से एक है फेस मिस्ट (Face Mist) यह पिछले कुछ सालों से ही ट्रेंड में आया है। मगर आते ही इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। खासतौर गर्मियों में फेस मिस्ट का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए भी फेस मिस्ट (Face Mist) का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक तरह का स्किन ट्रीटमेंट है, जो त्वचा को पोषण और निखार देता है। ब्यूटी इंडस्ट्री में ट्रेंडिंग होने के बावजूद कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें फेस मिस्ट के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यहां फेस मिस्ट के बारे में पढ़कर और उसके फायदे जानकर जरूर इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेंगी।
फेस मिस्ट क्या है?
फेस मिस्ट (Face Mist) एक तरह का स्प्रे होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल मेकअप लगाने से पहले स्किन को तैयार करने के लिए क्लीन्जर और मोइस्चराइजर लगाने के बाद किया जाता है। इससे मेकअप अधिक समय के लिए टिका रहता है और चेहरा फ्रेश भी नजर आता है। इसे हर्ब्स और अलग-अलग तरह की नेचुरल चीज़ों से बनाया जाता है। यह हर तरह की स्किन टोन के लिए अच्छा होता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के फेस मिस्ट आते हैं लेकिन आप एलोवेरा और ग्रीन टी जैसे इंग्रीडिएंट्स की मदद से इसे घर पर भी बना सकती हैं।
फेस मिस्ट के फायदे
फेस मिस्ट (Face Mist) के कई फायदे हैं। खासतौर पर गर्मियों में इसका इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। आजकल की तनाव भरी ज़िंदगी में फेस मिस्ट किसी वरदान से कम नहीं। अगर आप इसके फायदों से अनजान हैं तो यहां जानिए फेस मिस्ट के फायदे।
1- गर्मी से राहत पाने के लिए दिन में किसी भी समय इसे चेहरे पर स्प्रे किया जा सकता है।
2- यह आमतौर पर नेचुरल चीज़ों से बना होता है इसलिए त्वचा की जलन कम करने में मदद करता है।
3- इसे मेकअप से पहले ब्यूटी प्रोडक्ट को आसानी से ब्लेंड करने के लिए चेहरे पर लगाया जाता है।
4- दिनभर की थकान के बाद चेहरे पर फ्रेशनेस लाने के लिए फेस मिस्ट बेहद फायदेमंद रहता है।
5- फेस मिस्ट लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही ये झुर्रियों और फाइन लाइन्स को खत्म करने में भी मदद करता है।
घर पर कैसे बनाएं फेस मिस्ट
वैसे तो बाजार में कई तरह के फेस मिस्ट (Face Mist) उपलब्ध हैं लेकिन आप इन्हें घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए इसके लिए 1 कप पानी में 2 ग्रीन टी बैग उबालें। इसे ठंडा होने दें और फिर 5 बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें। इस मिक्सचर को रेफ्रिजरेट करें और फिर इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करें। इसका इस्तेमाल आप दिनभर की थकान उतारने के लिए कर सकते हैं।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
ADVERTISEMENT