वेडिंग सीजन में ज्यादातर लोग एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है कि शादी के दौरान हमेशा एथनिक लुक ही अपनाया जाए। आजकल कई दुल्हन भी अपनी शादी पर गाउन, ड्रेस जैसे आउटफिट्स पहनती हैं। अगर आप भी वेडिंग गेस्ट बनने के लिए साड़ी, लहंगे, शरारा सेट से अलग कुछ पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी के इन लुक्स से ले सकती हैं स्टाइलिंग टिप्स-
मेटैलिक मिनी ड्रेस-
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/277576394_504459017852189_2356004290476021981_n.jpg)
जान्हवी कपूर की तरह सीक्विंन मेटैलिक मिनी ड्रेस वेडिंग गेस्ट बनने के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस तरह की ड्रेस के साथ पंप और मिनिमम एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को पार्टी रेडी बनाइए।
मि़डी ड्रेस
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/279415646_417796233512582_3735106494463924148_n.jpg)
मलाइका ने कुछ दिनों पहले ग्रीन सिक्विंन मिडी ड्रेस पहनी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने फ्लोई, बिग कर्ल के साथ अपने बालों को खुले रखे थे। एक्ट्रेस की तरह मेटैलिक या सीक्विंन मिडी ड्रेस से शादी सीजन में अपने लुक को गॉर्जियस बनाया जा सकता है।
ऑफ शोल्डर फ्लोर लेंथ गाउन
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/277080117_383606936625414_4391368507569283035_n.jpg)
परिणीति चोपड़ा ने एक शो को जज करने के दौरान पहनी थी ये वन शोल्डर ड्रेस जिसके ऊपर के हिस्से में एसिमेट्रिक कपड़े से वन शोल्डर लुक दिया गया था। इस ड्रेस के स्कर्ट एरिया में महीन एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था। एक्ट्रेस की तरह ऐसी रेड स्टाइलिश ड्रेस हर खास मौके पर स्टाइल की जा सकती है।
को-ऑर्ड सेट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/274518113_1298989190579161_2229541964042517259_n.jpg)
शिल्पा शेट्टी की ये टाई एंड डाई को-ऑर्ड सेट उन लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है जो एथनिक लुक भी पाना चाहती हैं, लेकिन साथ ही अपने लुक में कंटेम्पररी टच भी चाहती हैं। शिल्पा की तरह स्टाइलिश टॉप के साथ स्कर्ट मैच करके ऐसा लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।
जंपसूट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/277597889_1652860918400777_8999813409232375772_n.jpg)
कियारा आडवाणी की तरह सीक्विन जंपसूट लुक वेडिंग सीजन में कॉकटेल पार्टी, रिसेप्शन आदि के लिए परफेक्ट है सीक्विन की जगह मेटैलिक जंपसूट भी आपके लुक को शादी सीजन के लिए सबसे हटकर बना सकता है।
पैंटसूट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/269124664_1131384450729650_3146445764804258498_n-1.jpg)
बॉलीवुड सेलेब्स के बीच इन दिनों ब्राइट कलर में मोनोटोन जंपसूट खूब ट्रेंड में है। प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, मलाइका अरोड़ा कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनके मोनोटोन जंपसूट लुक ऐसे हैं जिन्हें आप वेडिंग सीजन में रिक्रिएट कर सकते हैं।