ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से अपने नाम के आागे से हटाया था ‘जोनस’

प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से अपने नाम के आागे से हटाया था ‘जोनस’

क्या निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा तलाक ले रहे हैं? क्या प्रियंका सेपरेशन के बारे में सोच रही हैं? क्या निक और प्रियंका के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? प्रियंका और निक की शादी को लेकर इन अफवाहों ने फैंस को अचानक ही परेशान कर दिया। इस सबकी शुरुआत तब हुई जब प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से अपने सरनेम से जोनस हटा दिया है। प्रियंका ने अपने नाम को प्रियंका चोपड़ा जोनस से बदल कर प्रियंका चोपड़ा कर दिया है।

प्रियंका द्वारा नाम बदलने के बाद से ही फैंस दोनों के अलग होने की अटकले लगाने लगे थे। इस वजह से प्रियंका को लेकर कई मीम्स भी ऑनलाइन शेयर किए जा रहे थे और कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। ऐसे में अगर आप भी प्रियंका और निक के रिलेशनशिप को लेकर परेशान हैं तो हमारे पास आपके लिए एक अपडेट है। दरअसल, प्रियंका की एक करीबी दोस्त ने बताया है कि उन्होंने प्रोफेशनल कारणों की वजह से सरनेम हटाया है और वह अब केवल प्रियंका के नाम से जाना जाना चाहती हैं।

तो अब आप जानते हैं कि प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना नाम क्यों बदला है और इससे जुड़ी सारी अफवाहें पूरी तरह से दूर हो गई हैं। सच कहें तो लोगों को सेलेब्स के रिलेशनशिप के बारे में ये सब सोचना बंद कर देना चाहिए। इतना ही नहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी इन सब अफवाहों को सिरे से खारिज किया था। 

उन्होंने एक लीडिंग डेली को कहा, यह सब बकवास है, और आपको ये अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए और हम मम्मा चोपड़ा से पूरी तरह से सहमत हैं। इतने सालों में प्रियंका और निक को बिना किसी वजह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है और यह बिल्कुल भी कूल नहीं है। ऐसे में अच्छा है कि प्रियंका चोपड़ा को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

ADVERTISEMENT

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स स्पेशल में अपने पति निक जोनस को रोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने अपने और निक के बीच 10 साल के एज गैप की भी बात की। उन्होंने कहा, हां हमारे बीच एज गैप है और उन्हें 90 के दशक के कई पॉप कलचर समझ नहीं आते हैं और मुझे समझाने पड़ते हैं, जो पूरी तरह से ठीक है। क्योंकि वह भी मुझे नई चीजें सिखाते हैं। उन्होंने मुझे टिकटॉक का इस्तेमाल करना सिखाया और मैंने उन्हें बताया कि एक सक्सेसफुल एक्टिंग करियर कैसा दिखता है। 

यह भी पढ़ें:
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा और ट्विटर पर निक जोनस का सरनेम हटाया, मां मधु चोपड़ा ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं रुबीना दिलैक, एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे लगाई ट्रोलर्स की क्लास
कबीर सिंह की रिलीज के बाद भी नहीं मिल रहा था शाहिद कपूर को काम, कहा, ”मैं भीख….”

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

25 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT