ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
लाॅकडाउनः दिव्यांका त्रिपाठी के लिए घर पर खाना बना रहे हैं पति विवेक दाहिया

लाॅकडाउनः दिव्यांका त्रिपाठी के लिए घर पर खाना बना रहे हैं पति विवेक दाहिया

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की जोड़ी टीवी के सबसे प्रॉमिसिंग कपल्स में से गिनी जाती है। एक दूसरे के प्रति अपना प्यार ज़ाहिर करना का कोई भी मौका दोनों हाथ से नहीं जाने देते। ऐसे में जब ये कपल लॉकडाउन के बीच घर पर लॉक है तो साथ समय बिताने का भला इससे अच्छा मौका और क्या होगा। इसी मौके को भुनाते हुए रोज़ विवेक भी पत्नी दिव्यांका के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करते रहते हैं। 
कहते हैं आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। मगर बदलते समय के साथ अब ये कहावत भी पुरानी हो चुकी है। अब तो पति भी पत्नी को खुश करने के लिए उनकी पसंद के लाजवाब लजीज़ व्यंजन बनाते रहते हैं। कुछ ऐसा ही करते नज़र आए टीवी एक्टर विवेक दाहिया, जिन्होंने पत्नी दिव्यांका के लिए बनाया ग्लूटन फ्री पास्ता। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है। खास बात तो ये है कि पत्नी दिव्यांका को ये पास्ता काफी पसंद भी आया। 
 
इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते करते हुए विवेक ने लिखा, “शाकाहारी सात्विक पोष्टिक भारतीय पास्ता खिचड़ी, पास्ता-ए-हिन्द Pasta-e-Hind” अपने अंदर के शेफ को बाहर ला रहा हूं।” इसी के साथ उन्होंने #PastaEHind #MadeWithLove #HusbandTurnsChef का हैशटैग भी दिया है। 

Instagram

कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच इन दिनों सभी अपने-अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सिर्फ विवेक दाहिया ही नहीं बल्कि दिव्यांका भी उन्हें खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया ट्राई करती रहती हैं। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा था कि उन्हें खाना बनाना बिलकुल भी नहीं आता है। इसके बाद भी वे कोशिश करना नहीं छोड़ती। कुछ दिनों पहले ही विवेक दाहिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आइसक्रीम की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे दिव्यांका ने पहली बार सिर्फ उनके लिए बनाया था।
 
अब लगता है, घर पर रहकर दिव्यांका त्रिपाठी काफी कुछ बनाना सीख गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हाथों से बनाए हुए पुलाव और पनीर टिक्का की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि ये सभी विवेक को काफी पसंद आ रहे हैं।   
 
https://hindi.popxo.com/article/ajay-devgan-on-the-rumour-of-kajol-and-nysa-coronavirus-positive-in-hindi-883465
अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 4 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीबांग्ला और मराठी… क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
31 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT