ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
मुंबई में रिसेप्शन के लिए तैयार हैं विरुष्का, सेंट रेजिस होटल के बाहर हुए कैमरे में कैद

मुंबई में रिसेप्शन के लिए तैयार हैं विरुष्का, सेंट रेजिस होटल के बाहर हुए कैमरे में कैद

11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग कर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैंस को चौंका दिया था। दिल्ली में फैमिली और खास दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करने के बाद आज यह कपल मुंबई में अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने के लिए तैयार है।

लाल चूड़े में दिखी नई दुल्हन

दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन का आयोजन करने के बाद आज विरुष्का का रिसेप्शन मुंबई के सेंट रेजिस होटल में शाम 8.30 बजे से शुरू होगा। मुंबई के लोअर पैरेल स्थित इस होटल की 9वीं मंज़िल के ऐस्टर बॉलरूम को इस हाई प्रोफाइल रिसेप्शन पार्टी के लिए बुक किया गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इस होटल में एंट्री लेते हुए देखा गया।

img-20171226-wa0010 1024

देखने लायक है रिसेप्शन का कार्ड

इनके रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड एनवायरमेंट फ्रेंडली है। फ्लोरल थीम पर तैयार किए गए इस कार्ड में गोल्ड और सिल्वर डीटेलिंग का इस्तेमाल किया गया है। जहां अपने दिल्ली रिसेप्शन के लिए इस कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनवाइट किया था वहीं मुंबई रिसेप्शन में विराट के क्रिकेट फ्रेंड्स के साथ ही अनुष्का के बॉलीवुड फ्रेंड्स भी शिरकत करेंगे।

ADVERTISEMENT

 

26 Dec 2017

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT